#The Kerala Story: इस्लामी राज्य बनाने का क्या है षड्यंत्र? कहां गायब हो गईं 32 हजार लड़कियां?

"द कश्मीर फाइल्स" की सफलता के बाद इस तरह की कई फिल्मों के निर्माण जारी है। इसी कड़ी में निर्माता विपुल अमृतलाल शाह अब "द केरला स्टोरी" बनाने जा रहे हैं।

149

कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और पीड़ा पर बनी निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” की सफलता के बाद इस तरह की कई फिल्मों के निर्माण की चर्चा की जा रही है। इसी कड़ी में निर्माता विपुल अमृतलाल शाह अब “द केरला स्टोरी” में राज्य और देश के खिलाफ किए जा रहे एक बड़े षड्यंत्र को उजागर करने जा रहे हैं।

शाह ने दावा किया है कि केरल में हजारों महिलाएं लव जिहाद के साथ ही मानव तस्करी का शिकार बन गई हैं। उन्होंने दावा किया है कि पिछले कुछ साल में इस प्रदेश से 32 हजार महिलाएं गायब हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म में इस तरह की दिल दहला देने वाली क्रूरता को दर्शाया जाएगा। उनके द्वारा यूट्यूब पर यह टीजर अपलोड किया गया है, इसका ड्यूरेशन 1 मिनट 10 सेकेंड है।

टीजर में क्या हैः
टीजर में बताया गया है कि केरल से लव जिहाद कर आईएसआईएस और दुनिया के अन्य युद्धग्रस्त क्षेत्रों में भेजने के लिए हजारों महिलाओं को शिकार बनाया जा रहा है। टीजर के शुरू में एक सवाल पूछा गया है। इसमें दर्शकों से पूछा गया है कि अगर आपकी बेटी आधी रात तक घर न आए तो आपको कैसा महसूस होगा.. इसके बाद बताया गया है कि 12 वर्षों में केरल से 32 हजार लड़कियां लापता हो गई हैं। वे आज तक वापस नहीं आईं।

पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा इशारा
2006 से 2011 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीएस अचुतानंदन कह रहे हैं, “पॉपुलर फ्रंट केरल को एक इस्लामी राज्य बनाना चाहता है। प्रतिबंधित संगठन का एनडीएफ की तरह इसका उद्देश्य अगले 20 वर्षों में केरल को मुस्लिम राज्य बनाना है।”

टीजर में बताए गए आंकड़े
इस टीजर में जो आंकड़े दिए गए हैं, उसके अनुसार केरल से 32 हजार से अधिक महिलाओं की तस्करी की गई है। उन्हें आतंकवाद की आग में झोंक दिया गया है। इसमें आईएसआईएस आतंकी संगठन का महत्वपूर्ण षड्यंत्र रहा है। फिल्म “द केरल स्टोरी” के लेखक सुदीप्ता सेन हैं। वे फिल्म के निर्देशक भी हैं।

सुर्खियों में रही हैं खबरें
केरल में 2009 से अब तक हिंदू और ईसाई लड़कियों का धर्मांतरण जोरों पर होने की खबरें आती रही हैं। यहां की कई लड़कियां अफगानिस्तान और सीरिया की जेल में पाई गई थीं। इनमें से हजारों लड़कियों को लव जिहाद के माध्यम से आईएसआईएस के पास पहंचा दिया गया और बाद में उन्हें सेक्स स्लेव बनाकर उनका जीवन नरक बना दिया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.