क्या रूस में कुछ बड़ा करने वाला है अमेरिका? इस बात से लगाए जा रहे कयास

मास्को में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिका के नागरिकों को रूस की यात्रा नहीं करनी चाहिए, वहां रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द रूस छोड़ देना चाहिए।

123

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के अभी तक किसी अंजाम में नहीं पहुंचा है। इस बीच अमेरिका की एक चेतावनी ने रूस की धड़कने बढ़ा दी है। अमेरिकी दूतावास ने रूस में मौजूद अमेरिकी लोगों को देश छोड़ने को कहा है। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका रूस में कुछ बड़ा कर सकता है।

‘रूस की यात्रा न करें नागरिक’
मास्को में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिका के नागरिकों को रूस की यात्रा नहीं करनी चाहिए, वहां रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द रूस छोड़ देना चाहिए। अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि जिनके पास दोहरी नागरिका है और वह युद्ध में भाग नहीं लेना चाहते हैं, उन्हें तत्काल रूस छोड़ देना चाहिए। बयान में कहा गया कि रूस ने अमेरिकी नागरिकों पर गलत आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया है। रूस में अमेरिकी नागरिकों को निष्पक्ष और पारदर्शी कानून व्यवस्था से वंचित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में चुनाव का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के इस कदम को ठहराया सही

अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया है कि रूस ने अमेरिकी नागरिक और धार्मिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्थानीय कानून को लागू किया है। धार्मिक कार्यक्रमों में लगे अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ संदिग्ध आपराधिक जांच शुरू की है।

हमला करने के लिए आतंकियों को तैयार कर रहा अमेरिका: रूस
वहीं, रूस का कहना है कि अमेरिका हमारे देश में हमला करने के लिए आतंकियों को तैयार कर रहा है। रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) ने कहा है कि उनके पास खुफिया जानकारी थी कि आईएसआई और अल कायदा से जुड़े 60 आतंकियों को सीरिया में अमेरिकी बेस पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसवीआर का कहना है कि इन आतंकवादियों को राजनयिकों, सिविल सेवकों , कानून प्रवर्तन अधिकारियों और सशस्त्र बलों के कर्मचारियों पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.