-विजय सिंगल
Bhagavad Gita: भगवत गीता का मार्ग बाध्यता का मार्ग नहीं है, बल्कि यह तो स्वतंत्र इच्छा का मार्ग है। यह आत्म- साक्षात्कार की वो राह है जिसमें संबंधित व्यक्ति की राय को नकारा नहीं जाता है बल्कि उसके ईमानदार और सुविचारित मत को पूरा सम्मान दिया जाता है। किसी इंसान पर कोई विचार थोपा नहीं जाता।
परमात्मा ने मानव को अपने फैसले स्वयं लेने की स्वतंत्रता दी है। परंतु यह स्वतंत्रता असीमित नहीं हो सकती है। मनुष्य को उस स्वतंत्रता का उपयोग जीवन के परम उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Delhi Politics: अब पंजाब में खेला भाजपा को मौका या कांग्रेस लेगी बदला? जानने के लिए पढ़ें
जीवन के दर्शन को पूरी तरह से समझाने और भौतिक व आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने अन्त में अर्जुन से कहा-
इति ते ज्ञानमाख्यातं गुह्याद्गुह्यतरं मया |
विमृष्यैतदशेषेण यथेच्छसि तथा कुरु || 63||
“इस प्रकार मैंने सभी रहस्यों से भी अधिक रहस्यमय और गोपनीय यह ज्ञान तुम्हें बतला दिया है इस पर पूरी तरह से विचार करने के पश्चात जैसी तुम्हारी इच्छा हो वैसा तुम करो।” (श्लोक 18.63)
मनुष्य को स्वतंत्र इच्छा प्रदान
अर्जुन के साथ संवाद के दौरान श्रीकृष्ण ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए हर एक वस्तु के फायदे और नुकसान समझाये । उन्होंने मानवीय व्यवहार के वांछनीय एवं अवांछनीय गुणों का भी व्याख्यान किया। साथ ही उन्होंने आत्म -साक्षात्कार के विभिन्न मार्ग भी बतलाये। सब कुछ विस्तार में बताने के बाद श्रीकृष्ण ने अर्जुन से इस बारे में गंभीरता से सोचने और फिर जैसा उसे ठीक लगे वैसा करने को कहा। श्रीकृष्ण ने अर्जुन पर ही फैसला छोड़ दिया। कहने का तात्पर्य यह है कि ईश्वर किसी पर अपनी इच्छा नहीं थोपता। परमात्मा ने मनुष्य को स्वतंत्र इच्छा प्रदान की है ताकि परिस्थितियों को देखते हुए वह उपयुक्त विकल्प चुन सके।
यह भी पढ़ें- Delhi Politics: शुरू हुआ यमुना सफाई अभियान; दिल्ली एलजी ने वीडियो किया शेयर, यहां देखें
मनुष्य को स्वयं ही कार्य
परंतु मनुष्य को अपने फैसले किसी आवेग में आकर नहीं लेने चाहिए। हर एक निर्णय सुविचारित होना चाहिए। यही कारण है कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन से अपनी शिक्षाओं का पालन बिना सोचे समझे करने को नहीं कहा। बल्कि उसको यह सलाह दी कि वह उसको दिए गए ज्ञान को अच्छी तरह जांच करने के बाद ही तय करें कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। भगवान केवल पथ दिखा सकते हैं, लेकिन उस पर चलने के लिए किसी को मजबूर नहीं करते। वह मनुष्य का मार्गदर्शन कर सकते हैं, उसे सीखा सकते हैं, और उसको सलाह दे सकते हैं। जब कभी वह लड़खड़ाता है तो उसको सहारा दे सकते हैं ।लेकिन ईश्वर न तो मनुष्य को कोई कार्य करने के लिए बाध्य करते हैं और न ही वह कभी अपनी ओर से कार्य करते हैं। मनुष्य को स्वयं ही कार्य करना है, और स्वयं ही उसके परिणाम भुगतने हैं।
यह भी पढ़ें- Nagpur blast: नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी में भीषण विस्फोट से दो लोगों की मौत
आध्यात्मिक ज्ञान से निर्देशित
इस प्रकार भगवद् गीता न केवल व्यक्ति के अपने निर्णय स्वयं लेने के लिए अधिकार पर जोर देती है, बल्कि यह भी बताती है कि उस अधिकार का इस्तेमाल कैसे किया जाए। अपने फैसलों को आवेग और जुनून से नहीं बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान से निर्देशित किया जाना चाहिए। यदि हम अपने स्वार्थ से ऊपर नहीं उठ पाते और हमारा आचरण बुद्धि द्वारा निर्देशित नहीं होता तो हम वासना, जो कि मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है, के शिकार बन सकते हैं। आत्मा के रूप में मनुष्य एक ऐसा विषय है जो जीवन का अनुभव करता है, और मन एवं शरीर उसके अनुभव की वस्तुएं हैं। परमात्मा चाहता है की आत्मा मन और शरीर पर नियंत्रण प्राप्त करें। वह चाहता है कि सभी को पूर्णता प्राप्त हो। यही कारण है कि उसने मनुष्य को अति गोपनीय आध्यात्मिक ज्ञान प्रकट किया है। साथ ही परमात्मा यह भी चाहता है कि मनुष्य उसे प्राप्त करने का प्रयास किसी भय या मजबूरी से नहीं बल्कि अपनी इच्छा से करें। मनुष्य को परमात्मा के साथ एक होना चाहिए और उसे एकता को प्राप्त करने के लिए सदा प्रयास करते रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- USAID: यूएसएआईडी पर कसा शिकंजा, बंद हो गया चंदा !
रहस्यों से भी अधिक रहस्यमय क्यों कहा गया है?
श्रीकृष्ण के द्वारा घोषित ज्ञान को सभी रहस्यों से भी अधिक रहस्यमय क्यों कहा गया है? गीता में आत्मा, जीवात्मा और परमात्मा जैसी आध्यात्मिक अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। यह भी बताया गया है कि मोक्ष कैसे प्राप्त किया जा सकता है। इतना गहरा ज्ञान प्रत्यक्ष बोध के माध्यम से प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए इसे गोपनीय ज्ञान की संज्ञा दी गई है। श्रीकृष्ण वो शिक्षक हैं जिन्होंने अपने शिष्य अर्जुन को जीवन के सभी सत्य विस्तारपूर्वक समझाएं उन्होंने उसे कोई भी प्रश्न पूछने या किसी भी संदेह को साझा करने से कभी नहीं रोका ।उन्होंने धैर्य से उसकी बातें सुनी और हर एक सवाल का उत्तर दिया। एक-एक शक को भी दूर किया। इस प्रकार सर्वोच्च प्रभु ने मनुष्य को सबसे मूल्यवान ज्ञान प्रदान किया और उसे उस तरीके से पालन करने की अनुमति दी जिस तरह से वह ठीक समझे।
यह भी पढ़ें- Delhi Stampede: क्या प्लेटफॉर्म बदलव की घोषणा से मची भगदड़? जानें पुलिस ने क्या कहा
सच्चाई की तलाश
अंत में, सभी को अपने तरीके से सच्चाई की तलाश करनी पड़ती है। इसलिए मनुष्य को सावधानी के साथ अपनी मुक्ति का रास्ता स्वयं चुनना चाहिए और दृढ़ विश्वास के साथ उसे पद पर चलना चाहिए। विचार और कर्म की ऐसी स्वतंत्रता के कारण ही कहा जाता है कि भगवद् गीता के उपदेश बंधनकारी नहीं है। यह तो मुक्ति प्रदान करने वाले हैं।
यह वीडियो भी देखें-
Join Our WhatsApp Community