भाजपा कार्यकर्ताओ ने टाकीज में देखी “द कश्मीर फाइल्स”, इन शब्दों में व्यक्त कीं अपनी भावनाएं

बिहार के सहरसा में मीरा टॉकीज में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय फिल्म द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी।

134

बिहार के सहरसा शहर के मीरा टॉकिज में चल रही द कश्मीर फाइल्स फिल्म को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में देखा। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री कला संस्कृति युवा विभाग डॉ आलोक रंजन भी उपस्थित थे। उनके साथ उनके पूरे परिवार ने भी फिल्म देखी।

फिल्म देखने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी माधव, राजीव रंजन, कृष्ण मुरारी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार सिंह,विजय कुमार गुप्ता,बिनय कुमार झा, जिला मंत्री राजीव रंजन साह,बिपीन प्रकाश, मनीष चौधरी, सुमीत सिन्हा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकी देवी,नगर अध्यक्ष गीता गुप्ता सहित महिला मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता व्यवसायी विवेक विशाल,अर्जुन दहलान, रंजीत दास, खेल जगत से जुड़े हुए दर्जनों खिलाड़ी शामिल थे। इनके साथ ही रौशन सिंह धोनी त्रिदिव सिंह सहित नगर अध्यक्ष भैरव झा के साथ नगर के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

इस अवसर पर लोगो ने कहा कि इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए तथा छद्म धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दुओ का उत्पीड़न एवं पलायन की भर्त्सना की जानी चाहिए, क्योंकि सभ्य समाज के लिए आतंकवाद अभिशाप है।

द कश्मीर फाइल्स की लोकप्रियता पूरे देश में चरम पर है। फिल्म की जहां अधिकांश लोग खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर अपने अलग विचार भी व्यक्त कर रहे हैं। फिल्म को लेकर राजनैतिक पार्टियां दो खेमों में बंट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अन्य अधिकांश पार्टियां फिल्म की सत्यता पर सवाल उठाकर इसकी आलोचना कर रही हैं, वहीं कुछ ऐसी भी पार्टियां हैं, जो फिल्म को लेकर बयान देने से बच रही हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.