मुंबई में जल वितरण पर बड़ी सूचना, मोडक सागर ने दी खुशखबरी

130

शहर में जल वितरण सात तालाबों से किया जाता है। इसके अंतर्गत शहर को प्रतिदिन 385 करोड़ लीटर (3,850 दशलक्ष लीटर) पीने का शुद्ध पानी वितरित होता है। इन सात तालाबों में से एक मोडक सागर बुधवार दोपहर 1 बजे लबालब होकर बहने लगा। यह शहर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

वर्ष 2021 में मोडक सागर 22 जुलाई को लबालब भरकर बहने लगा था। वर्ष 2020 में 18 अगस्त को, वर्ष 2019 में 26 जुलाई को ओवर फ्लो हुआ था। यदि पिछले सात वर्षों को देखें तो वर्ष 2022 में मोडक सागर सबसे पहले ओवर फ्लो हुआ है।

ये भी पढ़ें – खुशखबरी! 18 जुलाई से इतने दिनों तक मुफ्त मिलेगा बूस्टर डोज

सात तालाबों में है 56 प्रतिशत जल
मुंबई के सात तालाबों में जल संग्रहण क्षमता 1,44,736.3 करोड़ लीटर (14,47,363 दशलक्ष लीटर) है। बुधवार 13 जुलाई, 2022 को इन तालाबों में 81,152.20 करोड़ लीटर (8,11,522 दशलक्ष लीटर) जल संग्रहित है, जो कुल क्षमता का 56.07 प्रतिशत है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.