टीकाकरण के लिए वोटर आईडी बड़ा काम का!

सबसे पहले कोरोना के टीके एक करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स, दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स और 26 करोड़ 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को भी महामारी की स्थिति के आधार पर एक करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

127

कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस दिशानिर्देश के मुताबिक बताया गया है कि वैक्सीन देने की क्या प्रक्रिया होगी और किसको, कब और कैसे वैक्सीन दी जाएगी। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि पले चरण में जुलाई 2021 तक 30 करोड़ लोगों का टीका लगाया जाएगा।

सबसे पहले इन्हें दी जाएगी वैक्सीन
सबसे पहले कोरोना के टीके एक करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स, दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स और 26 करोड़ 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को भी महामारी की स्थिति के आधार पर एक करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः ..ऐसे गिरफ्तार हुई गॉड मदर!

मतदाता सूची का होगा उपयोग
दिशानिर्देश के मुताबिक टीकाकरण की प्रक्रिया चुनाव की तरह ही होगी। हर वैक्सीन साइट पर 5 वैक्सीन ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। इनमें एक सुरक्षाकर्मी, एक वोटिंग अधिकारी, वैक्सीनेशन अधिकारी और देखरेख के लिए अधिकारी होंगे।

50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वरीयता
प्राथमिकता के आधार पर 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को पहले चरण में टीके लगाए जाएंगे। ऐसा भी हो सकता है कि पहले 50 से 60 वर्ष और फिर 60 से अधिक उम्र की अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया जाए। इस बारे में वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

खास बातें

  • वैक्सीनेशन के लिए उम्र की पुष्टि के लिए लोकसभा और विधानसभा के नवीनतम मतदाता सूची का उपयोग किया जाएगा। इसमें जिनकी उम्र 50 वर्ष या उससे अधिक होगी, उन्हें पहले चरण में टिका लगाया जाएगा।
  • हर सेशन में सिर्फ 100 लोगों को ही वैक्सीन दी जाएगी। इनका रजिस्ट्रेशन पहले ही कर लिया जाएगा। कोरोना वैक्सीन को जिला, प्रखंड और नियोजन इकाईयों में सभी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही पेश किया जाएगा।
  • पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना या नेहरु युवा संगठन के कम से कम एक व्यक्ति के साथ 1 वैक्सीन अधिकारी होगा। एंट्री गेट पर लाभार्थी को रजिस्ट्रेशन की जांच करने के बाद प्रवेश देगा।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.