मुंबई पहुंचे कोविड-19 के दो नए वेरियंट, ‘एक्सई’ का शहर में मिला पहला संक्रमित

201

कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रित होने के बाद लोगों ने दिशानिर्देशों के पालन में ढिलाई बरतनी शुरू कर दी है। इस बीच जानकारी मिली है कि, कोविड-19 के नए ओमीक्रॉन एक्सई वेरियंट और कापा का संक्रमण भी मुंबई में पहंच चुका है।

मुंबई महानगर पालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने जानकारी दी है कि, 376 सैंपल कस्तूरबा अस्पताल और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजे गए थए, यह दोनों ही नेक्स्ट जेनेरेशन जीनोम सिक्वेन्सिंग लैब हैं। इसमें 230 लोग मुंबई के रहनेवाले हैं। इन 230 लोगों में से एक महिला में ओमाइक्रॉन एक्सई का संक्रमण पाया गया है।

ये भी पढ़ें – #WOLRDHEALTHDAY प्रधानमंत्री ने भारत की उन उपलब्धियों की सराहना की

शहर में कोरोना के दो विषाणु
मुंबई में कोरोना के दो नए विषाणु पाए गए हैं। जिसमें एक कापा है और दूसरा एक्सई। एक्सई का ऑरिजिन इंग्लैड से कहा जा रहा है। जबकि, मुंबई में इससे संक्रमित 50 वर्षीय महिला 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से आई थी। वह पेशे से फैशन डिजाइनर है। उसका पहली बार परीक्षण नेगेटिव आया था, दूसरी बार निजी प्रयोगशाला में जब उसने परीक्षण करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.