भारत के इस भाग में आ रहा चक्रवात! जानें कब और कहां पड़ेगा तूफान का प्रभाव?

135

भारत के दक्षिणी तट पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 21 मार्च, 2022 को बंगाल की खाड़ी में तेज तूफान आएगा। इसके लिए केंद्रीय गृह सचिव ने आपातकाल प्रबंधन विभागों से संबंधित मंत्रालयों के साथ बैठक की।

केंद्रीय गृह सचिव ने केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों को नियमित निगरानी रखने और अंडमान-निकोबार प्रशासन के संपर्क में रहने का निर्देश दिया।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के चलते 21 मार्च तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस दौरान 90 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलेगी।

ये भी पढ़ें – इस मामले में शिवराज सिंह चौहान ने डॉ रमन सिंह को पीछे छोड़ा! पहले से भी दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

गृह मंत्रालय के अनुसार पोर्ट ब्लेयर में एक एनडीआरएफ टीम तैनात की गई है। अतिरिक्त टीमें तैयार हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट किया जाएगा। अंडमान और निकोबार प्रशासन आबादी की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की बहाली के लिए आपातकालीन आपूर्ति और उपायों के पर्याप्त स्टॉक के साथ तैयार है।

इसके चलते मछली पकड़ना, पर्यटन और शिपिंग गतिविधियां बंद कर दी गईं। मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी गई। भारतीय नौसेना, कोस्टगार्ड, वायुसेना की टीमों को स्टैंड बाई पर रखा गया है। वहीं जरूरत पड़ने पर मदद के लिए केंद्रीय मंत्रालय पूरी तरह से तैयार हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.