Award Ceremony: ‘हिन्दुस्थान पोस्ट’ के संपादक स्वप्निल सावरकर को व्रतस्थ पत्रकारिता पुरस्कार देने की घोषणा

'हिंदुस्थान पोस्ट' मीडिया हाउस के संपादक और स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्यवाहक स्वप्निल सावरकर को महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ और कोहिनूर ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने वाले व्रतस्थ पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

167

Award Ceremony: ‘हिंदुस्थान पोस्ट’ मीडिया हाउस के संपादक और स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्यवाहक स्वप्निल सावरकर को महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ और कोहिनूर ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने वाले व्रतस्थ पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। शिव राजाभिषेक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

पुणे में पुरस्कार समारोह का आयोजन
पुरस्कार समारोह गुरुवार, 6 जून को शाम 4 बजे पुणे के सतारा रोड स्थित अन्नाभाऊ साठे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर लोकमत छत्रपति संभाजीनगर संस्करण के संपादक नंदकिशोर पाटील, वरिष्ठ पत्रकार अभय देशपांडे, रसिका मुल्ये और ज्ञानेश्वर बिजले को भी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत, लोकमत के चेटरमैन विजय दर्डा और पुढारी के चेयरमैन डाॅ. योगेश जाधव उपस्थित रहेंगे।

Lok Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में भाजपा को क्यों मिलीं कम सीटें? कैप्टन रिजवी ने बताया बड़ा कारण

परम पूज्य गोविंददेव गिरी महाराज को दिया जाएगा जीवनगौरव पुरस्कार
इस कार्यक्रम में अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष प.पू.गोविंददेव गिरी महाराज को जीवनगौरव  पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही शिव वंदना, एक भव्य नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरण जोशी और कोहिनूर ग्रुप के चेयरमैन कृष्ण कुमार गोयल ने यह जानकारी दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.