Delhi: दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में फेरी सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है…. इस सेवा को शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ एक समझौता किया है। दिल्ली सरकार का दावा है कि इस सेवा के शुरू होने से दिल्ली पर्यटन का नया क्षेत्र बनेगा। इससे दिल्ली के विकास को नई ऊंचाई भी मिलेगी।
दिल्ली की यमुना नदी पर फेरी सेवा होगी शुरू
दिल्ली की भाजपा सरकार ने यमुना की सफाई को अपनी प्राथमिकता में रखा है। करीब 2 साल पहले यमुना को साफ करने के लिए भारतीय नौसेना से एक उन्नत नाव ली गई थी । इस नाव ने यमुना की गहराई नापने का काम भी शुरू कर दिया था । लेकिन यह प्रयास आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही के कारण सफल नहीं हो सका। दिल्ली सरकार ने यमुना को लेकर युद्ध स्तर काम शुरू कर दिया है दिल्ली में सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक यमुना नदी पर वोट टूरिज्म और फेरी सेवा शुरू होगी।
केंद्र सरकार के साथ समझौता
दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर फेरी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली के परिवहन का एक नया विकल्प ही मिलेगा। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 11 मार्च को यह समझौता सीता पार्क में किया गया। इस परियोजना सी केबल सिर्फ दिल्ली में इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटन और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। पीएमओ इस पूरी परियोजना पर नजर रख रहा है ।
https://www.youtube.com/shorts/kOfGDlgnjeA
Join Our WhatsApp Community