मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलने से उत्तराखंड को क्या होगा लाभ? उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य ने बताया

मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलेगी इससे प्रदेश के पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा।

122

मानव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य विक्की योगी ने कहा कि काठगोदाम से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। इससे प्रदेश के पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा।

चलेगी साप्ताहिक ट्रेन
विक्की ने बताया कि यह साप्ताहिक ट्रेन काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के लिए 21 अप्रैल को गुरुवार शाम 5.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन शुक्रवार सुबह 8.55 में मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी। बुधवार को प्रातः 11.00 बजे यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम को चलेगी जो गुरुवार दोपहर 2.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। इस रेल सेवा के लिए फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्की योगी ने भारत सरकार के रेल मंत्री और महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का आभार जताते हुए कहा कि मुंबई से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन होने से अधिक तादाद में फिल्मकार फिल्मों की शूटिंग करने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में आएंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ही उत्तराखंड का राजस्व भी बढ़ेगा। साथ ही फिल्मकारों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें – आपकी थाली की रोटी होने वाली है महंगी, ये हैं कारण!

साबित होगी वरदान
उन्होंने कहा कि शीघ्र पंतनगर से मुंबई डायरेक्ट हवाई सेवा प्रारंभ होने जा रही है, जो उत्तराखंड के पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। विक्की ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का पुनर्गठन शीघ्र करने के लिए अनुरोध किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.