चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो में खुशी की लहर, वैज्ञानिकों ने बताया इसे जीवन का यादगार पल

चंद्रयान 3 मिशन की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना ने कहा कि यह उनके और उनकी टीम के लिए सबसे यादगार पल है।

322

भारत ने चांद पर कदम रख कर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने खुशी जताई।

23 अगस्त को सफल मिशन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मिशन-2 की विफलता से बहुत कुछ सीखा और आज हम सफल हुए। चंद्रयान से मिलने वाली जानकारी के लिए अभी अगले 14 दिनों का इंतजार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई
इसरो की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो प्रमुख को बधाई दी। इसरो प्रमुख ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 मिशन है, जो श्रीहरिकोटा में तैयार हो रहा है।

चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी का पूरा संबोधन, यहां पढ़ें

जिंदगी का सबसे यादगार पल
चंद्रयान 3 मिशन की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना ने कहा कि यह उनके और उनकी टीम के लिए सबसे यादगार पल है। पिछले कई वर्षों से हम यही प्रयास कर रहे हैं। हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.