PM Modi Foreign Visit Cost: पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च का खुलासा, जानिए तीन साल में कितना हुआ खर्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2022 से 2024 के बीच 38 विदेश यात्राओं पर करीब 258 करोड़ रुपये खर्च हुए।

356

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समय-समय पर अलग-अलग देशों का दौरा (Countries Visited) करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मॉरीशस (Mauritius) और अमेरिका (US) का दौरा किया था। इन विदेश यात्राओं से जुड़े खर्च की जानकारी संसद (Parliament) में मांगी गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने यह सवाल उठाया था, जिसमें उन्होंने पिछले तीन सालों में प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा था। इस पर विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा (Minister of State for External Affairs Pabitra Margherita) ने गुरुवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) में लिखित जवाब पेश किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम की यात्रा पर होटल व्यवस्था, सामुदायिक स्वागत, परिवहन व्यवस्था और अन्य विविध खर्चों जैसे प्रमुख मदों के तहत यात्रावार खर्च की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री द्वारा 2022, 2023 और 2024 में की गई विदेश यात्राओं पर देशवार खर्च की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – Justice Yashwant Varma News: दिल्ली हाईकोर्ट के जज के बंगले में मिली नकदी, जानिए कैसे हुआ खुलासा

2022 से 2024 तक प्रमुख विदेश यात्राओं पर खर्च
प्रधानमंत्री मोदी की सबसे महंगी विदेश यात्रा जून 2023 में अमेरिका की थी, जिस पर 22.89 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसके बाद सितंबर 2024 में अमेरिका की यात्रा हुई, जिस पर 15.33 करोड़ रुपये खर्च हुए। इन यात्राओं में सुरक्षा, मीडिया प्रतिनिधिमंडल और अन्य प्रशासनिक खर्च भी शामिल थे। इसके अलावा मई 2023 में जापान यात्रा पर 17.19 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस दौरान इन यात्रा खर्चों में होटल व्यवस्था, सामुदायिक स्वागत, परिवहन व्यवस्था और अन्य विविध खर्च भी शामिल थे।

पीएम मोदी ने किन देशों की यात्रा की?
2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी, डेनमार्क, फ्रांस, यूएई, उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया की यात्रा की। 2023 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस जैसे देशों का दौरा किया। 2024 में उनकी विदेश यात्राओं में पोलैंड, यूक्रेन, रूस, इटली, ब्राजील और गुयाना शामिल हैं। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर सरकार द्वारा किए गए खर्च पर चर्चा हुई, जिसमें विस्तृत जानकारी पेश की गई। यह खर्च कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और वैश्विक मंचों पर भारत की उपस्थिति दर्ज कराने से जुड़ा रहा है। हालांकि, विपक्ष इस बात पर सवाल उठा रहा है कि इन यात्राओं पर इतनी बड़ी रकम खर्च करना कितना जायज है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.