ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार, अब तक इतने लोगों की चली गई जान

साओ पाउलो राज्य के सभी प्रमुख शहरों में बाढ़ में घर डूब गए हैं और केवल छतें दिखाई दे रही हैं। लोग आवाजाही के लिए नावों का प्रयोग कर रहे हैं।

136

ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जानलेवा साबित हो रहा है। इस कारण 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक प्रभावित राज्य साओ पाउलो को सार्वजनिक आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। साथ ही दो प्रमुख शहरों ने अपने वार्षिक उत्सव को रद्द करने का ऐलान किया है।

शहरों में चल रही नाव
देश के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। ब्राजील का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य साओ पाउलो सर्वाधिक प्रभावित है। यहां 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जिस तरह के हालात हैं, उनमें यह संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। साओ पाउलो में भी दो शहर साओ सेबस्टियाओ और बर्टिओगा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन दोनों शहरों ने अपने उत्सव को रद्द कर दिया है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें अपने शहर की कीमतें

राज्य के सभी प्रमुख शहरों में बाढ़ में घर डूब गए हैं और केवल छतें दिखाई दे रही हैं। लोग आवाजाही के लिए नावों का प्रयोग कर रहे हैं। रियो डी जनेरियो को सैंटोस के बंदरगाह शहर से जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन और बाढ़ से अवरुद्ध हो गई है।

एक दिन में 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज
साओ सेबेस्टियाओ के मेयर फेलिप ऑगस्टो ने कहा कि बचाव दल लापता, घायलों और मलबे में मृत लोगों को खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई स्थानों पर तो बचाव दल पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। इसे अराजक स्थिति बताते हुए ऑगस्टो ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर अपने शहर में व्यापक विनाश के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें पानी भरी सड़क पर खड़े स्थानीय लोगों द्वारा एक बच्चे को बचाए जाने का वीडियो भी शामिल है। साओ पाउलो राज्य की सरकार ने एक दिन में 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज किए जाने की जानकारी दी है। यह एक दिन में ब्राजील में अब तक सर्वाधिक बारिश में से एक है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.