पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लाहोटी का निधन, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कही ये बात!

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रमेश चंद्र लाहोटी का 81 वर्ष की उम्र में एक अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

144

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रमेश चंद्र लाहोटी का 23 मार्च शाम को 81 वर्ष की उम्र में एक अस्पताल में निधन हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि “- भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, मध्यप्रदेश के गौरव, आदरणीय रमेश चंद्र लाहोटी का निधन देश और प्रदेश की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।”

ये भी पढ़ें – फोन टैपिंग मामलाः पुणे में तैनात ‘इस’ आईपीएस अधिकारी से भी पूछताछ

जन्म और करियर
उल्लेखनीय है कि लाहोटी का जन्म एक नवंबर 1940 को हुआ था। उन्हें अप्रैल 1977 में बार से राज्य उच्च न्यायिक सेवा में सीधे भर्ती करते हुए जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। एक वर्ष तक पद पर रहने के बाद न्यायमूर्ति लाहोटी ने मई 1978 में इस्तीफा दे दिया और मुख्य रूप से उच्च न्यायालय में वकालत करने के लिए बार में लौट आए। लाहोटी को एक जून 2004 को भारत के 35वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। वह एक नवंबर 2005 को सेवानिवृत्त हुए थे।

प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी के निधन पर शोक व्यक्त किया।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “पूर्व सीजेआई श्री आरसी लाहोटी जी के निधन से आहत हूं। उन्हें न्यायपालिका में उनके योगदान और वंचितों को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर जोर देने के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.