Kashi: पुलिस लाइन से रुद्राक्ष तक, प्रधानमंत्री के स्वागत की भाजपा महिला मोर्चा की ऐसी है तैयारी

97

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी की है। शनिवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय एवं पुलिस लाइन से सिगरा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बीच विभिन्न प्वाइंट पर मोर्चा की कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगी।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सिगरा गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की 21 सितंबर को बैठक हुई है। बैठक में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बीच कई जगह स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें पुलिस लाइन गेट, सांस्कृतिक संकुल, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा एवं सिगरा स्थित शास्त्री पार्क प्रमुख हैं।

शंखनाद, ढोल तासा से स्वागत
इन प्वाइंट पर डमरू, शंखनाद, ढोल तासा के बीच पुष्प वर्षा कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगी। साथ ही हाथों में तख्तियां (प्लेकार्ड) के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करेंगी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में 51 छात्राएं सर पर मंगल कलश व हाथों में दीपक लेकर एवं पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत करेंगी।

Land for job case: तेजस्वी यादव को सुशील मोदी ने दी ये सलाह

ये रहीं उपस्थित
बैठक का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम पटेल ने किया। बैठक में शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अशोक चौरसिया, प्रदीप अग्रहरि, आयुषी श्रीमाली, पूजा दीक्षित, अपराजिता सोनकर, शालिनी यादव, प्रियंका दुबे, सुनीता सिंह, पूजा पांडेय आदि उपस्थित रहीं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.