Ganesh Utsav 2024: गणेशोत्सव के रंग में रंगी मायानगरी! जानें कैसा सजा है शहर

यह उत्सव मुख्य रूप से 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान भक्त बप्पा को अपने घर लाते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन उन्हें विदाई देते हैं।

104
  • अमन दुबे

Ganesh Utsav 2024: हिंदू धर्म (Hinduism) में भगवान गणेश (Lord Ganesha) को प्रथम पूज्य माना जाता है। मुंबई (Mumbai) सहित पूरे देश में गणेश जी के भक्त दस दिनों तक चलने वाले इस भव्य उत्सव को पूरे उत्साह से मना रहे हैं। आज आम लोगों से लेकर नेताओं- अभिनेताओं तक ने अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना की है।

भगवान गणेश को गजानन, धूम्रकेतु, एकदंत, वक्रतुंड और सिद्धि विनायक समेत कई नामों से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी से देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो जाता है। यह उत्सव मुख्य रूप से 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान भक्त बप्पा को अपने घर लाते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन उन्हें विदाई देते हैं।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह, इन गणपति पंडालों में किया दर्शन

मुंबई में धूम
मुंबई में गणेशोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। मुंबईकरों के साथ-साथ मुंबई पुलिस और बीएमसी भी इस त्यौहार के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां की गणपति मूर्तियां अपनी भव्यता और विशिष्टता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इस बार भी गणेश महोत्सव की धूम में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- Kalindi Express Derailment: कालिंदी एक्सप्रेस दुर्घटना का क्या है सच? NIA और UP ATS में मिला ये सुराग

विधायक शेलार के मार्गदर्शन में स्थापित मंडल
बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल पिछले 29 सालों से गणेश जी की स्थापना कर रहा है। यह मंडल उपनगरों समेत मुंबई में काफी लोकप्रिय है। हिंदुस्थान पोस्ट से बातचीत में मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राउत ने बताया, “हमारा मंडल उपनगरों में हमेशा से लोकप्रिय रहा है। हर साल हम अलग-अलग थीम पर मंडल बनाते हैं। हमने उज्जैन के महाकाल से लेकर महाराष्ट्र के सभी बड़े मंदिरों की प्रतिकृति के पंडाल बनाए हैं।”

यह भी पढ़ें- IPL Mega Auction: नीलामी से पहले इरफान पठान ने रोहित शर्मा के लिए की बड़ी भविष्यवाणी, जानें क्या कहा

कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद स्मारक की प्रतिकृति
इस वर्ष बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद स्मारक के भव्य रूप की प्रतिकृति बनाई गई है। जितेंद्र राऊत ने कहा कि मंडल संस्थापक मुंबई भाजपा अध्यक्ष तथा बांद्रा के विधायक एड. आशीष शेलार के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है। गणेशोत्सव को और अधिक विशेष बनाने के लिए, मंडल छात्रों के लिए काम करता है और भक्तों के लिए प्रसाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी करता है।

यह भी पढ़ें- Etawah: दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक पड़ी बंद, जानें क्या है कारण

बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में दर्शन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार तक, सभी बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में दर्शन के लिए आते हैं। चाहे वह खेल जगत से सचिन तेंदुलकर हों या फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार या कोई और बड़ा सितारा, सभी गणेश भक्त इस लोकप्रिय पंडाल में दर्शन के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें- अद्भुत गणपति प्रतिमाएं जिसे देखकर आप रह जाएंगे दंग !

महाप्रसाद की व्यवस्था
बांद्रा पश्चिम का श्री हनुमान बाल मित्र मंडल पिछले 16 वर्षों से गणेश जी की स्थापना करता आ रहा है। इस वर्ष भी 7 सितंबर से इस पंडाल में गणेश जी की पूजा की जाएगी। दर्शन के लिए दरबार सुबह 7 बजे खुलेगा और रात 11 बजे तक खुला रहेगा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रतिदिन करीब 3500 गणेश भक्त पंडाल में आएंगे। मंडल द्वारा प्रतिदिन प्रसाद का आयोजन किया जाता है और एक दिन भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के इस्तेमाल पर बैन, जानिये क्या है कारण

धूमधाम से मनाया जाता है गणेशोत्सव
नालासोपारा पूर्व के धनुबाग सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने बताया कि हमारे मंडल में उत्तर प्रदेश की झलक दिखती है। यहां उत्तर भारतीयों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए मंडल पूजा से लेकर सभी कार्यक्रमों में उत्तर भारत की छटा बिखेरने का प्रयास होता है। इस दौरान भक्तगण भगवान गणेश मूर्ति को ढोल-नगाड़ों के साथ मंडल में लाते हैं। भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में फल और मोदक सहित अन्य मिठाई चढ़ाई जाती है। भगवान गणेश के भक्त 10 दिनों तक गणेश जी की पूजा करते हैं और ऐसी गतिविधियों का आयोजन भी करते हैं, जो महाराष्ट्र के लोगों के साथ-साथ उत्तर भारत के लोगों को भी जोड़ती हैं। 11वें दिन बप्पा को धूमधाम से विदाई दी जाती है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.