हरियाणा में महिलाओं को मिला नया आरक्षण

हरियाणा में महिला सशक्तीकरण के अनुरूप सरकार ने नया निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत अब 33 प्रतिशत दुकानों के कोटे महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

123

राज्य सरकार महिलाओं के लिए व्यवसाय में नए मार्गों का सृजन करने के लिए प्रयत्नशील है। इसी क्रम में अब राशन कोटा की 33 प्रतिशत दुकानें अब महिलाओं को आबंटित की जाएंगी। इसके लिए कुल आबंटित दुकानों में महिलाओं का 33 प्रतिशत कोटा आरक्षित रखा जाएगा।

विधान सभा में खाद्य-आपूर्ति मंत्री दुष्यंत चौटाला ने राशन कोटा की दुकान के आबंटन में महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां मोबाइल डिपो के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को घर पहुंच राशन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा प्रदेश के सात जिलों में राशन तौल के लिए तौल मशीनें लगाने की जानकारी भी उन्होंने सदन को दी।

आधार से लिंक हुए राशन कार्ड
प्रदेश में ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के अनुरूप 1 करोड़ 22 लाख राशन कार्ड धारकों के कार्ड आधार से लिंक कर दिया गया है। अब यदि कोई राशन लेने जाता है तो पहले आधार नंबर डाला जाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.