Heat Web: कानपुर में तापमान 44 डिग्री पार, हीट वेब लोगों को करेगी परेशान

सूरज इतना तपने लगा है कि लोग सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने में कतरा रहे हैं। इसके साथ ही पछुआ हवाओं के कारण राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं मैदानी इलाकों को बराबर तपा रही हैं।

503
Heat Web: कानपुर में तापमान 44 डिग्री पार, हीट वेब लोगों को करेगी परेशान
Heat Web: कानपुर में तापमान 44 डिग्री पार, हीट वेब लोगों को करेगी परेशान

Heat Web: उत्तर प्रदेश के कानपुर(Kanpur) में अब सूरज इतना तपने लगा है कि लोग सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने में कतरा रहे हैं। इसके साथ ही पछुआ हवाओं(westerly winds) के कारण राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं मैदानी इलाकों को बराबर तपा रही हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान(minimum temperature) सामान्य से ऊपर चला गया। कानपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग
(weather department) का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान बढ़ेगा और हीट वेब(Heat Web) लोगों को परेशान करेगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडे ने शनिवार को बताया कि कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु तट पर समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किलोमीटर ऊपर एक परिसंचरण बना हुआ है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
कोमोरिन क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण तमिलनाडु तट पर चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) से लक्षद्वीप तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के इलाकों(localities) पर एक चक्रवाती हवाओं(cyclonic winds) का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें –Ahmedabad : मदरसों के सर्वे के दौरान हमला, टीम ने पुलिस थाने में दर्ज कराया मामला

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और निकटवर्ती जम्मू-कश्मीर पर है।

खाड़ियों में नमी
ऐसे में उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) का मौसम लगातार बदल रहा है और तापमान बढ़ने से हीट वेब की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा राजस्थान के थार रेगिस्तान की गर्म हवाओं(hot winds) के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। इससे गर्मी बढ़ गई है और लोगों को दो-तीन डिग्री अधिक तापमान महसूस हो रहा है।

कानपुर में अधिकतम तापमान
उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 44.8 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत तथा दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 14 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम थी और औसत गति 5.4 किमी प्रति घंटा थी। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है। Heat Web

यह भी देखें –

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.