हिमाचल प्रदेश ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में बन गया नंबर 1 राज्य

हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान में 5 दिसंबर को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

100

देश के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना रोधी टीका लग गया है। राज्य के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह दावा किया है। राज्य में 53,86,393 पात्र लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है, जिसने अगस्त के अंत तक 100 प्रतिशत पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक दे दी थी।

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर लोगों को बधाई देते हुए कहा, “आज हमारे हिमाचल प्रदेश ने देश में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह देश का पहला ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां सभी पात्र नागरिकों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक दे दी गई है। राज्य के सभी लोगों को बधाई और स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद।”

ये भी पढ़ेंः कोरोना से हराने की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी! देश के ‘इतने’ प्रतिशत लोग बने बाहुबली

कोरोना काल में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान
बात दें कि कोरोना काल में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान में 5 दिसंबर को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद थे। समारोह में टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.