नासिक-पुणे राजमार्ग पर भीषण हादसा, पांच महिलाओं की मौत, कई घायल

इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

132

महाराष्ट्र के पुणे जिले में नासिक-पुणे राजमार्ग पर एक भीषण हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिलाएं राजमार्ग पार कर रही थीं। इस हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन महिलाओं की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार 17 महिलाओं का एक समूह 13 फरवरी की रात करीब 11 बजे शिरोली गांव के पास मैरिज हॉल से खाना खाकर लौट रहा था। जब महिलाएं नासिक-पुणे राजमार्ग पार कर रही थी, उसी समय एक तेज रफ्तार एसयूवी आ गई, जिसने कई महिलाओं को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- शिवभक्तों को रेलवे का तोहफा, जानिये, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कितना लगेगा किराया

इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, तीन महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.