सूर्य की तपिश से बढ़ा कई राज्यों का पारा, जानिये, आगामी दिनों में मिलेगी राहत या बढ़ेगी गर्मी

फरवरी के अभी कई दिन शेष है, लेकिन इस बीच गर्मी लगातार बढ़ रही है। लोगों को अभी से पसीना आने लगा है। मुंबई के तापमान में करीब 7.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।

109

पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक गर्मी बढ़ गई है। इस साल फरवरी में इतनी गर्मी हो रही है तो अप्रैल-मई में क्या होगा, ऐसे सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। इस समय महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री तक पहुंच गया है। इस दौरान आईएमडी ने कहा है कि अगले दो दिन और गर्म बढ़ेगी।

मुंबई के तापमान में बढ़ोत्तरी
अभी फरवरी के कई दिन शेष है, लेकिन इस बीच गर्मी लगातार बढ़ रही है। लोगों को अभी से पसीना आने लगा है। मुंबई के तापमान में करीब 7.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार 19 फरवरी से बुधवार 22 फरवरी तक राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। साथ ही दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा आदि में तापमान 31 से 36 डिग्री के आसपास रहेगा। 20 और 21 फरवरी को अधिकतम तापमान रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि इस साल फरवरी और मार्च में अधिक गर्मी पड़ेगी। इस बीच, भुज (सौराष्ट्र और कच्छ) में शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- निवार घाट पर पलटी यात्री बस, चार की मौत, कई घायल

ऐसे रखें अपना ख्याल?
पास में पानी की बोतल रखें
खूब पानी पिएं, खुद को धूप से बचाने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनें।
अपने आहार में फल, छाछ, नींबू पानी, जूस, शरबत, दही शामिल करें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.