Coal Production: कोयला उत्पादन में नंबर वन बनेगा भारत, चीन को देगा मात!

कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा कोयला भंडार वाला देश और दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है।

110

– अमन दुबे

भारत (India) में पहली बार कोयला उत्पादन (Coal Production) ने 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार कर लिया है। कोयला मंत्री जी कृष्ण रेड्डी (Coal Minister G Krishna Reddy) ने शुक्रवार (21 मार्च) को यह जानकारी देते हुए सोशल मीडिया (Social Media) साइट एक्स पर लिखा, “एक बिलियन टन कोयला उत्पादन हासिल किया गया है। अत्याधुनिक तकनीक और कुशल प्रक्रिया से यह संभव हुआ है। यह उपलब्धि हमारी बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने और आर्थिक प्रगति को बनाए रखने में मदद करेगी।

कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन
भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दरअसल, कोयले का इस्तेमाल मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और उद्योगों में ईंधन के रूप में किया जाता है। यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत है। 2023-24 (अप्रैल 2023 – मार्च 2024) में भारत ने 99.783 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया।

यह भी पढ़ें – Mumbai: दबोचे गए 20 साल से मुंबई में अवैध रूप से रह रहे सात बांगलादेशी! इन इलाकों से हुई गिरफ्तारी

औद्योगिक और आर्थिक विकास की रीढ़
– भारत में 74 प्रतिशत बिजली उत्पादन थर्मल पावर प्लांट से होता है, जिससे कोयला क्षेत्र को मजबूत करना आवश्यक हो जाता है।
– कोयला उद्योग ने दिसंबर 2024 में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की, जो भारत के आठ प्रमुख उद्योगों में सबसे अधिक है।
– यह क्षेत्र भारतीय रेलवे के माल ढुलाई राजस्व का 50 प्रतिशत उत्पन्न करता है और लगभग 4.78 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करता है।

मोदी ने बताया गौरव का क्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के लिए गौरव का क्षण! एक अरब टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।”

भारत में महत्वपूर्ण भूमिका
पिछले महीने कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा कोयला भंडार वाला देश और दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। कोयला देश की राष्ट्रीय ऊर्जा खपत में 55 प्रतिशत का योगदान देता है और ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक अपरिहार्य संसाधन बना हुआ है।

भविष्य की योजनाएं
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय का लक्ष्य 108 करोड़ टन कोयला उत्पादन/उठाना है। यह उपलब्धि भारत की ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत करेगी और आर्थिक विकास को और गति देगी।

भारत दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश
चीन दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है, जिसका कुल कोयला उत्पादन 4,430 मिलियन टन है, उसके बाद भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का स्थान है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.