Government of India: चोल वंश की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति थाईलैंड से लाई गई वापस , ये हैं खास बात

प्रदर्शनी के इंचार्ज डॉ. सरजुन प्रसाद ने बताया कि कालिया मर्दन मूर्ति को 15 दिन पहले ही थाईलैंड से भारत लाया गया है। यह मूर्ति 10वीं -11वीं शताब्दी की है।

117

Government of India: चोल वंश की कालिया मर्दन मूर्ति (कृष्ण कालिया नाग पर नृत्य करते हुए) थाईलैंड से वापस लाई गई है। यह ऐतिहासिक धरोहर तमिलनाडु से चोरी कर थाईलैंड ले जाई गई थी। भारत सरकार के प्रयासों से इस ऐतिहासिक मूर्ति को देश वापस लाया गया है। इस मूर्ति को विश्व धरोहर समिति के बैठक स्थल पर प्रदर्शित किया गया है। इस विशेष प्रदर्शनी में विदेशों से लाई गई 25 ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया है।

10वीं -11वीं शताब्दी की है मूर्ति
प्रदर्शनी के इंचार्ज डॉ. सरजुन प्रसाद ने बताया कि कालिया मर्दन मूर्ति को 15 दिन पहले ही थाईलैंड से भारत लाया गया है। यह मूर्ति 10वीं -11वीं शताब्दी की है। इसे तमिलनाडु से चोरी कर थाईलैंड ले जाया गया था। भारत के कूटनीतिक औऱ राजनीतिक प्रयासों से इसे स्वदेश लाया गया है। इस प्रदर्शनी में 25 मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें 11वीं शताब्दी की उमा माहेश्वरी, महिषासुर मर्दिनी, जैन मुनि द्वारा लिखित पत्र, 4000 साल पुरानी कलाकृतियां शामिल हैं।

Kargil Vijay Diwas: स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक की ओर से कारगिल विजय दिवस पर ‘गाथा पराक्रम की’ कार्यक्रम का विशेष आयोजन

इतिहास के प्रति सम्मान का भाव
उल्लेखनीय है कि विश्व धरोहर समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि बीते वर्षों में भारत की 350 से अधिक प्राचीन धरोहरों को वापस लाया गया है। प्राचीन धरोहरों का वापस आना वैश्विक उदारता और इतिहास के प्रति सम्मान के भाव को दिखाता है। ये कार्यक्रम भारत के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि से जुड़ा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.