Kolkata: ब्रिगेड परेड मैदान में गीता पाठ करेंगे एक लाख लोग, प्रधानमंत्री सहित ये वीआईपी भी आमंत्रित

काजी नज़रुल इस्लाम के लिखे हुए गीत "हे पार्थ सारथी बजाओ, बजाओ पांचजन्य शंख..." के माध्यम से गीता पाठ की शुरुआत होगी।

1180

Kolkata: आगामी 24 दिसंबर को गीता जयंती(Geeta Jayanti) के अगले दिन कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान(Brigade Parade Ground, Kolkata) में एक लाख लोग सामूहिक गीता पाठ(Group gita recitation) करेंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को कोलकाता प्रेस क्लब(Kolkata Press Club) में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन कमेटी ने दी।

23 दिसंबर को है गीता जयंती
स्वामी प्रदीपानंद उर्फ कार्तिक महाराज(Swami Pradeepanand alias Karthik Maharaj) ने बताया कि इस साल गीता जयंती 23 दिसंबर को है। उसके बाद वाले दिन 24 दिसंबर को रविवार है और उसी दिन ब्रिगेड परेड मैदान में गीता पाठ का आयोजन किया गया है। इसमें द्वारिका के शंकराचार्य स्वरूप आनंद सरस्वती(Anand Saraswati as Shankaracharya of Dwarka) उपस्थित रहेंगे। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) भी इसमें शामिल होंगे। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) को भी आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Chief Minister Mamata Banerjee) से भी समय मांगा गया है। हालांकि उन्होंने अभी वक्त नहीं दिया है।

ऐसे होगी गीता पाठ की शुरुआत
उन्होंने बताया कि काजी नज़रुल इस्लाम(Qazi Nazrul Islam) के लिखे हुए गीत “हे पार्थ सारथी बजाओ, बजाओ पांचजन्य शंख…” के माध्यम से गीता पाठ की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि एक लाख लोगों की ओर से सामूहिक गीता पाठ कभी भी किसी एक धर्म का आयोजन नहीं हो सकता। यह किसी राजनीतिक पार्टी का भी कार्यक्रम नहीं है। गीता जीवन का बोध है और इसी का एहसास करवाने के लिए गीता पाठ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि गीता के कुल पांच अध्याय का पाठ होगा। उस दिन पुरुष धोती और पंजाबी पहनेंगे जबकि महिलाएं साड़ी पहन कर आएंगी। सभी के हाथों में गीता होगी। सभी के बैठने के लिए जगह दी जाएगी। अगर संभव हो तो सभी को एक शंख लेकर आने को कहा गया है।

Lok Sabha: संसद हमले के आरोपितों में से एक ममता के ‘इस’ मंत्री का खास? भाजपा ने जारी की साथ में तस्वीर

धमकियां देने का आरोप
उन्होंने बताया कि इसमें शामिल होने वालों को पहले से ही धमकियां दी जा रही है। पहले 10 दिसंबर को टेट की परीक्षा होनी थी लेकिन उसे बढ़ाकर 24 दिसंबर को कर दिया गया है। बेहतर होता अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टेट परीक्षा का दिन बदल देतीं। उन्होंने कहा कि एक लाख लोगों के गीता पाठ की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। प्रशासन के सारे अधिकारी इस बारे में जानते हैं। बावजूद इसके टेट परीक्षा की घोषणा दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। एक लाख लोगों के एक साथ गीता पाठ के साथ ही 50 हजार लोग एक साथ शंख बजाएंगे। इसके साथ एक लाख लोग एक साथ “हे पार्थ सारथी बजाओ बजाओ… गीत भी गाएंगे जो विश्व रिकॉर्ड होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.