महाराष्ट्र में मॉनसून की लंबी छुट्टी! अब इस दिन से होगी बारिश

108

जुलाई महीने के मध्य में मानसून ने जबरदस्त दस्तक देने के बाद अपना रूख बदल दिया है। मुंबई सहित पूरे राज्य में अगले पांच दिनों तक बारिश की गुंजाइश नहीं है। मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार धूप-छांव के बीच कहीं-कहीं रिमझिम फुहारें गिर सकती हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों तक हवा का प्रक्षोभ महाराष्ट्र में बारिश के अनुकूल नहीं है।

मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जयंत सरकार के अनुसार अगले पांच दिनों तक मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में बारिश की गुंजाइश नहीं है। किंचित कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मानसून के अनुकूल हवा का दबाव बनता नहीं दिख रहा है। आगामी दिनों में मानसून के अनुरूप स्थितियां बनती हैं तो फॉरकॉस्ट जारी किया जाएगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम का खेल इसी तरह चलते रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। लोगों को गर्मी तड़पाएगी। मुंबई में पारा 31 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है। कल मुंबई के कोलाबा में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसीतरह सांताक्रुज में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मायानगरी में अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। हवा में नमी 82 से 86 प्रतिशत के बीच रहेगी। मौसम की इस स्थिति में गैस्ट्रो, एसिडिटी और वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग सहित पूरे राज्य में यही स्थिति रहेगी। आसमान में कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश की हल्की फुहारें गिर सकती हैं। अगले तीन दिनों यानी मंगलवार तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें – रेल यात्री ध्यान दें! आगराफोर्ट-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक महीने के लिए बढ़ाये गए डिब्बे

केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार अब उत्तर भारत में खासकर गंगा नदी से सटे मैदानी इलाकों पर मानसून मेहरबान हो सकता है। अगस्त के पहले सप्ताह से इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में अच्छी बारिश हो सकती है। इसीतरह मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 7 अगस्त तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। खासकर 29 जुलाई को असम और मेघालय में वहीं अरुणाचल प्रदेश में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.