Ayodhya: महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री रविन्द्र चौहान पहुंचे अयोध्या, 70 सदस्यीय डेलिगेशन के साथ किए रामलला के दर्शन

पीउब्ल्यूडी मंत्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद, महाराष्ट्र भवन के लिए मिली है बढ़िया लोकेशन में जमीन।

165

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर (PWD Minister) रविन्द्र चौहान (Ravindra Chauhan) रविवार को अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीरामलला (Shri Ram Lalla) का दर्शन पूजन किया। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) के महासचिव चंपत राय (General Secretary Champat Rai) ने राम जन्मभूमि परिसर में महाराष्ट्र के मंत्री और मेहमानों का स्वागत किया।

इस दौरान रविन्द्र चौहान ने अयोध्या में बनने वाले महाराष्ट्र भवन की जमीन का भी अवलोकन किया। महाराष्ट्र के कई विधायक और उनके परिवार के सदस्य भी इस दौरान उनके साथ में मौजूद रहे। 70 सदस्यीय डेलिगेशन के साथ अयोध्या पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाराष्ट्र से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें- Jayant Chaudhary: मोदी सरकार 3.0 में पहली बार मंत्री बने जयंत चौधरी, अंग्रेजी में ली शपथ

महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं
अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री रविंद्र चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश का हजारों सालों से बहुत ही गहरा रिश्ता बना हुआ है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। हमें आज यहां आने का सौभाग्य मिला है। इसके साथ ही पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण में भी शामिल होने का अवसर मिला है। इससे पहले हमने रामलला के दर्शन किये हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरकार के द्वारा चिन्हित जमीन पर भवन बनाने के लिए राज्यों को आमंत्रित किया गया था। उसके अंतर्गत हम भी अयोध्या आए हैं। यहां महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद
उन्होंने बताया कि यहां ढाई एकड़ में महाराष्ट्र भवन का भक्त निवास बनेगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदिर से 4 किलोमीटर दूर होगा। ये जगह एयरपोर्ट के भी करीब है। हमें अच्छी लोकेशन पर जगह प्राप्त हुई है। रविन्द्र चौहान ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ वार्ता की है। बताया कि अगले 2 महीने के अंदर यहां महाराष्ट्र भवन का कार्य शुरू हो जाएगा।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.