Shri Krishna Janmotsav: वृंदावन में बांकेबिहारी की मंगला आरती , 600 भक्तों को ही अनुमति! यह है कारण

ब्रज में चहुं ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस खुशी में नंदोत्सव मनाते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर में 26 अगस्त की आधीरात बाद विशेष मंगला आरती शुरू है।

85

Shri Krishna Janmotsav: ब्रज में चहुं ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस खुशी में नंदोत्सव मनाते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर में 26 अगस्त की आधीरात बाद विशेष मंगला आरती शुरू है। मध्यरात्रि जन्म के बाद यहां साल में एक बार विशेष मंगला आरती होती है। इस दौरान 600 भक्तों का ही मंदिर में प्रवेश की मंजूरी है। इसमें सेवायतों की संख्या भी शामिल है।

Shri Krishna Janmotsav: कान्हा के जन्म लेते ही लगा जयकारा, ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’

हाई कोर्ट का आदेश
हाई कोर्ट के आदेश पर यह संख्या सीमित की गई है। प्रवेश पासधारकों को ही इस आरती के दौरान मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 600 की संख्या पूरी होने के बाद द्वार बंद कर दिए जाएंगे। हाई कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए पुलिस-प्रशासन ने पास जारी करने की व्यवस्था की है। विश्व भर से श्रद्धालु कान्हा के जन्मोत्सव के लिए ब्रज पहुंचे हुए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.