Ganeshotsav: मुंबई में भगवान गणेश की 37 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन, पुणे में इस बात को लेकर विवाद

मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी ने 18 सितंबर को बताया कि मुंबई में आज सुबह तक विसर्जित की गई कुल मूर्तियों में से 31,105 घरेलू और 5,762 सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित मूर्तियां थीं।

63

Ganeshotsav: मुंबई में गणेश भक्तों ने हर्ष और उल्हास के साथ अनंत चतुर्दशी के दिन 37 हजार से अधिक भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया है। भक्तों ने भगवान गणेश को अगले साल फिर से वापस आने का भी आमंत्रण दिया। पुणे में भी 18 सितंबर को हर्ष और उल्हास के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है।

लालबाग के राजा का विधि विधान से विसर्जन
मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी ने 18 सितंबर को बताया कि मुंबई में आज सुबह तक विसर्जित की गई कुल मूर्तियों में से 31,105 घरेलू और 5,762 सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित मूर्तियां थीं। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा का विसर्जन 18 सितंबर को सुबह दस बजे पूरे भक्ति भाव से किया गया।

One Nation One Election: मोदी कैबिनेट ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की रिपोर्ट को दी मंजूरी, इस सत्र में होगा पेश

पुणे में विवाद
पुणे में अलका चौक पर 17 सितंबर को रात में डीजे को लेकर विवाद हो गया था। इसका असर विसर्जन पर पड़ा था। इसी तरह पुणे के तिलक स्ट्रीट में 17 सितंबर की रात दस बजे से बुधवार सुबह छह बजे तक पुलिस ने गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे बंद करवा दिया था। इसलिए 18 सितंबर को सुबह छह बजे से फिर से गणपति विसर्जन शुरू हुआ और 116 गणेश मंडलों का विसर्जन हो चुका है। विसर्जन जुलूस खत्म होने में अभी दो से तीन घंटे और लगने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.