अब निजी या सरकारी, अनुदानित या गैर अनुदानित सब स्कूल होंगे मराठी में

123

मुंबई शहर में चलनेवाले स्कूलों को लेकर मनपा ने एक निर्णय किया है जिसपर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। शहर में चलनेवाले सभी स्कूलों के नाम पट्ट अब मराठी में होंगे। इसके निर्देश स्कूलों को दे दिये गए हैं।

मराठी भाषा के विकास के लिए महानगर पालिका ने बड़ा निर्णय किया है। जिसमें मुंबई शहर के सभी स्कूलों की नाम पट्टिका को मराठी में करने का आदेश जारी किया है। मनपा ने इसके लिए स्कूलों को नोटिस जारी की है, जिसमें आदेश दिया है कि, स्कूलों के नाम अब देवनागरी लिपि में लिखा होने चाहिए। शहर में 394 अनुदानित स्कूल, 678 बगैर अनुदानित स्कूल और 219 निजी बोर्ड के स्कूलों को यह आदेश दिया गया है।

राज्यस्तर पर शिक्षण संस्थानों के नाम अब तक मराठी में नहीं हो पाए हैं, इसके लिए शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पास शिवसेना की युवा सेना मांग सौंपेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.