मुंबईः इस कारण मध्य रेल सेवा बाधित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मध्य रेल बाधित होने के कारण इस मार्ग के रेल यात्रियों को भारी परेशनी हो रही है। स्टेशनों पर काफी भीड़ देखी जा रही है।

83

मुंबई की मध्य रेल सेवा बाधित हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 30 मार्च की सुबह लातूर-मुंबई एक्सप्रेस के इंजन में कुछ खराबी आने से यातायात बाधित हो गया। बदलापुर- अंबरनाथ के बीच इस एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया है। इसके चलते मुंबई की ओर ट्रेनें रूक गई हैं। इस वजह से यात्री काफी परेशान हैं।

मध्य रेल बाधित होने के कारण इस मार्ग के रेल यात्रियों को भारी परेशनी हो रही है। स्टेशनों पर काफी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही यात्रा बाधित होने के कारण यात्री अलग-अलग स्टेशनों पर फंसे हुए हैं।

पीआरओ ने ट्वीट कर दी जानकारी
लातूर-मुंबई एक्सप्रेस के इंजन फेल हो जाने के कारण मध्य रेल की ट्रेन सेवा बाधित होने की जानकारी रेलवे के जन संपर्क विभाग की ओर से ट्वीट कर दी गई है। ट्वीट में बताया गया है कि इससे कर्जत और कल्याण से शुरू होने वाली सेवा प्रभावित हुई है।

सेवा सुचारू करने का प्रयास जारी
लातूर-मुंबई एक्सप्रेस के इंजन को ठीक करने का प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए  कल्याण रेलवे स्टेशन से एक और लोकोमोटिव मंगवाया गया है। मुंबई में सुबह से ही रेल यात्रियों का प्रवास शुरू हो जाता है और इस कारण लोकल की तीनों मध्य, पश्चिम और हार्बर लाइनों पर काफी भीड़ होती है। समझना मुश्किल नहीं है कि मध्य रेल सेवा बाधित होने से यात्रियों की परेशानी कितनी बढ़ गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.