प्रवासियों के लिए मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर, विश्व में हांगकांग सबसे आगे

भारत में रहने के लिए सबसे महंगे शहरों की सूची में मुंबई सबसे ऊपर है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और बेंगलुरु का स्थान है।

526

भारत (India) में प्रवासियों (Migrants) के लिए सबसे महंगा शहर मुंबई (Mumbai) है। इसके बाद नई दिल्ली और बेंगलुरु हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है। मर्सर के ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे-2023’ (Cost of Living Survey-2023) के अनुसार, मुंबई पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में वैश्विक स्तर (Global Level) पर 147वें स्थान पर है। भारत में प्रवासियों के लिए मुंबई सबसे महंगा शहर है, जबकि हांगकांग (Hong Kong) विश्व स्तर पर इस सूची में सबसे आगे है।

वैश्विक रैंकिंग में दिल्ली 169वें, चेन्नई 184वें, बेंगलुरु 189वें, हैदराबाद 202वें, कोलकाता 211वें और पुणे 213वें स्थान पर है। मर्सर का लिविंग सर्वे आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू सामान और मनोरंजन सहित प्रत्येक स्थान पर 200 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों की तुलना करता है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैदान में दिखा ओडिशा रेल दुर्घटना का दुःख, काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अंतरराष्ट्रीय कामगारों के लिए हांगकांग, सिंगापुर और ज्यूरिख वैश्विक स्तर पर सबसे महंगे शहर रहे। हवाना रैंकिंग में सबसे कम खर्चीले शहरों में आता है। पिछले साल के मध्य में मुद्रा के अवमूल्यन के कारण हवाना में 83 स्थानों की गिरावट आई है। साथ ही दो अन्य सस्ते शहर पाकिस्तान के हैं…कराची और इस्लामाबाद।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे में शामिल भारतीय शहरों में चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में ठहरने का खर्च मुंबई से 50 प्रतिशत से भी कम है। प्रवासियों के लिए 2023 में मुंबई और दिल्ली एशिया के 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। हालांकि, मुंबई एशियाई शहरों में पिछले साल की तुलना में एक स्थान खिसक कर 27वें स्थान पर आ गया है।

देखें यह वीडियो- ओडिशा रेल दुर्घटना: 35 पैसे में 10 लाख का बीमा? जानें कैसे

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.