मनपाकर्मी कर रहे हैं कम पानी आपूर्ति? जानें, क्या है आरोप

गर्मी शुरू होते ही महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पीने की पानी आपूर्ती पर सवाल उठने लगे हैं। कई नगरसेवकों ने कम अपने क्षेत्र में कम दबाव से पानी आने का आरोप लगाया है।

89

ठाणे शहर के पूर्वी भाग कोपरी में विगत दिनों से कम दबाव में पानी आपूर्ति किये जाने का स्थानीय नगर सेविकाओं ने मनपा प्रशासन पर आरोप लगाया है | उन्होंने ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि लगभग एक माह से कोपरी में कम दबाव से पानी की पूर्ति किये जाने से आम लोगों को काफी कम पानी मिल रहा है।

इन नगरसेवकों ने की शिकायत
ठाणे पूर्व की नगर सेविका मालती रमाकांत पाटील ,नम्रता पमनानी और शर्मीला रोहित पिंपोलकर ने मनपा आयुक्त शर्मा को बताया है कि जल आपूर्ति करने वाले आपरेटर की मनमानी के चलते ही पेय जल की पूर्ति न तो समय पर ही हो रही है, न ही पर्याप्त पीने का पानी मिल पा रहा है। बताया जाता है कोपरी में गर्मियों की शुरुआत से पानी पेय जल का संकट मंडराने लगा है |

दी यह चेतावनी
ठाणे पूर्व कोपरी की पार्षद मालती रमाकांत पाटील ,नम्रता पमनानी और शर्मिला पिंपोलकर ने कहा कि यदि मनपा प्रशासन इस दिशा में समय पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं करता है तो हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा |

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.