गाड़ी से चलते हैं? मुंबई पुलिस आयुक्त का ये बड़ा आदेश भी जान लें

मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद आईपीएस अधिकारी संजय पाण्डे सुधारवादी निर्णय ले रहे हैं।

96

मुंबई पुलिस के नए आयुक्त संजय पाण्डे सुधारवादी नीतियों के कारण सदा चर्चा में रहते हैं। महाराष्ट्र पुलिस में सेवा देते हुए उनके कई निर्णयों से जनता ही नहीं पलिस कर्मियों को भी लाभ पहुंचा था। अब मुंबई में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ानेवालों के विरुद्ध उन्होंने कड़ा कदम उठाने का आदेश दिया है। इसमें मार्ग पर उल्टा चलनेवालों के लिए तो बड़ी चेतावनी है।

एक फिल्मी डायलॉग है, ‘एक बार जो कमिटमेन्ट मैंने कर दी, तो अपने आप की भी नहीं सुनता’ इसे सकारात्मक रूप से लिया जाए तो यह डायलॉग मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पाण्डे पर सटीक बैठती है। जिनका कार्यकाल मुंबई दंगों का शमन करने और कठिन परिस्थिति में शांति और कानून व्यवस्था सुचारु करने के लिए पहचाना जाता है। मुंबई के पुलिस आयुक्त ने एक नई चेतावनी दी है, मार्गों पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलानेवालों को।

ये भी पढ़ें – आयुष्मान भारत योजना के दायरे में 50 करोड़ लोग, जन औषधि केंद्र को लेकर प्रधानमंत्री ने कही ये बात

होगी कड़ी कार्रवाई
अब उल्टे चले तो नप जाओगे, मुंबई पुलिस आयुक्त की इस चेतावनी को हल्के में नहीं लेना चाहिये। क्योंकि, मार्ग पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलानेवालों के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत किया जाएगा।

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, जीवन का मोल
यदि वर्ष 2021 की बात की जाए तो महाराष्ट्र में 13,346 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई है। यह इसके पिछले वर्ष की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक था। मुंबई की बात करें तो 2021 में कुल 2,192 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। जिनमें 316 लोगों की मौत हुई और 1,534 लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। तो अब सोचना जनता को है, क्योंकि जीवन भी जनता का ही है।

जब बात सड़क दुर्घटनाओं की होती है तो, सबसे बड़ा कारण होता है अनियंत्रित गति से गाड़ी चलाना। परंतु, अन्य यातायात नियमों की अनदेखी के कारण भी दुर्घटनाएं कम नहीं हैं। इसमें से एक है उल्टी दिशा में गाड़ी चलाना। जिसे रोकने के लिए पुलिस आयुक्त संजय पाण्डे ने उल्टी दिशा में गाड़ी चलानेवालों पर एफआईआर पंजीकरण का आदेश दिया है।

आयुक्त के ये निर्णय भी उल्लेखनीय

  • पार्किंग की गाड़ियों की नहीं होगी टोइंग
  • वरिष्ठ नागरिकों के यहां बीट अधिकारी का होगा नियमित दौरा
  • महिला पुलिस कर्मियों के लिए आठ घंटे की नौकरी
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.