मुंबईः प्रधानमंत्री ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यात्रियों में जबर्दस्त उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी को महाराष्ट्र के दो वंदे एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे।

122

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 फरवरी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे। ये एक्सप्रेस सोलापुर और शिर्डी तक चलाई जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को दो वंदे भारत ट्रेन का उपहार देते हुए कहा कि आज के आधुनिक भारत की यह एक शानदार तस्वीर है। यह भारत की गति और पैमाने का प्रतिबिंब है। आप देख सकते हैं कि देश वंदे भारत को किस गति से लॉन्च कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहली बार 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की गईं। वे मुंबई और पुणे जैसे वित्तीय केंद्रों को हमारी भक्ति के केंद्रों से जोड़ेंगे। इससे कॉलेज जाने वाले और ऑफिस जाने वाले लोगों, किसानों और भक्तों को लाभ होगा।

 

यह प्रधानमंत्री के विजन – न्यू इंडिया के लिए बेहतर, दक्ष और यात्री-अनुकूल परिवहन व्यवस्था का निर्माण – को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन
मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन, देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन है। नई विश्व स्तरीय ट्रेन, मुंबई और सोलापुर के बीच रेल-संपर्क में सुधार करेगी तथा सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर एवं पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के लिए यात्रा आसान होगी।

इन शहरों की यात्रा होगी आसान
मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन है। यह महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी, शनि सिंगनापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के रेल-संपर्क में भी सुधार करेगी।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.