11 और 15 अप्रैल से पूर्ववत हो जाएंगी मध्य रेल की इन यात्री गाड़ियों की सेवाएं! देखिये- पूरी सूची

मुंबई में रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ यात्री गाड़ियों की सेवाएं पूर्ववत करने का निर्णय लिया है।

106

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए कुछ यात्री गाड़ियों की सेवाएं पूर्ववत करने का निर्णय लिया है। मध्य रेल पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है।

11 अप्रैल से पूर्ववत होनेवाली सेवाएं
11 अप्रैल से पूर्ववत होनेवाली सेवाओं के तहत डेमू संख्या 01521 पुणे से 04.20 बजे प्रस्थान करेगी और 05.45 बजे दौंड पहुंचेगी। इसी तरह डेमू संख्या 01522 दौंड से 06.10 बजे प्रस्थान करेगी और 07.40 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार मेमू संख्या 01529 पुणे से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी और 16.52 बजे दौंड पहुंचेगी। इसी तरह मेमू संख्या 01530 दौंड से 17.02 बजे प्रस्थान करेगी और 18.32 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार मेमू संख्या 01533 पुणे से 20.05 बजे प्रस्थान करेगी और 21.35 बजे दौंड पहुंचेगी। इसी तरह मेमू संख्या 01532 बारामती से 22.15 बजे प्रस्थान करेगी और 23.30 बजे दौंड पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें – ऐसे दबोची गईं इनामी गोतस्कर बहनें, पांच अभी भी फरार!

गाड़ी संख्या
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01526 बारामती से 07.10 बजे प्रस्थान करेगी और 10.05 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी तरह मेमू संख्या 01523 दौंड से 05.45 बजे प्रस्थान करेगी और 07.00 बजे बारामती पहुंचेगी। इसी प्रकार मेमू संख्या 01527 दौंड से 15.20 बजे प्रस्थान करेगी और 16.35 बजे बारामती पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 11425 पुणे से 10.50 बजे प्रस्थान करेगी और 19.30 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11426 कोल्हापुर से 05.30 बजे प्रस्थान करेगी और 13.35 बजे पुणे पहुंचेगी।

15 अप्रैल से पूर्ववत होनेवाली सेवाएं
15 अप्रैल से पूर्ववत होनेवाली सेवाओं के तहत डेमू संख्या 01547 मिरज से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी और 18.10 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। डेमू संख्या 01548 कोल्हापुर से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और 22.45 बजे मिरज पहुंचेगी। डेमू संख्या 01543 मिरज से 14.50 बजे प्रस्थान करेगी और 15.30 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। डेमू संख्या 01544 कोल्हापुर से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और 11.45 बजे मिरज पहुंचेगी। डेमू संख्या 01549 सांगली से 20.35 बजे प्रस्थान करेगी और 22.20 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। डेमू संख्या 01550 कोल्हापुर से 18.40 बजे प्रस्थान करेगी और 20.20 बजे सांगली पहुंचेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.