Navratri 2024: आज से शुरू हुआ नवरात्रि, आस्था व उत्साह के साथ देवी दुर्गा की आराधना में जुटे श्रद्धालु

शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और अनुष्ठान आरंभ होते हैं।

50

Navratri 2024: देशभर के विभिन्न हिस्सों में 3 अक्टूबर (गुरुवार) से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) प्रारंभ हो गए। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिनों तक लगातार चलने वाले इस त्योहार से पूर्व तमाम घरों में काफी तैयारियां की जाती हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से अखंड ज्योति जलाई जाती है।

हिंदू त्योहारों में विशेष महत्व रखने वाले नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धि दात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि रहती है। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और अनुष्ठान आरंभ होते हैं।

यह भी पढ़ें- Gujarat: अमित शाह आज गुजरात को देंगे 447 करोड़ के प्रकल्पों की सौगात, जानें पूरा कार्यकर्म

नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए शारदीय नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लिखा सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते। शारदीय नवरात्रि की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं माता के नौ स्वरूपों में प्रथम स्वरूप ‘मां शैलपुत्री” के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। मां की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का आगमन हो, यही प्रार्थना है। ।। ॐ शं शैलपुत्री दैव्ये नमः ।।

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार का उपहार, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा

महाराज अग्रसेन काे जयंती पर नमन
एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने महाराज अग्रसेन काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा समाजवाद के अग्रगण्य, सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय की अवधारणा के प्रतीक, समाज सुधारक एवं उद्यमिता के प्रतीक महाराज अग्रसेन जी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महाराज अग्रसेन की शिक्षाएं, समाज सेवा, मानव कल्याण के कार्य सदैव समाज को परोपकार की राह पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.