Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों समेत देश के जवानों ने किया योग, सीएम योगी बोले- ‘यह ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार’

भारत समेत दुनिया के कई देशों में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।बात दें कि योग दिवस मनाने की पहल भारत से ही शुरू हुई थी।

504

भारत (India) समेत दुनिया के कई देश हर साल की तरह आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मना रहे हैं। योग (Yoga) सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health) के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) के लिए भी फायदेमंद है। यही वजह है कि दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाया जाता है। आज पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर कई मंत्री योग दिवस (Yoga Day) का हिस्सा बन रहे हैं।

आज दुनिया भर में 10वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के निरंतर और अथक प्रयासों या दूसरे शब्दों में हठ योग के कारण जब संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में 21 जून को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की, तो संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों में योग का महत्व और लोकप्रियता बढ़ने लगी।

21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस?
योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन को तय करने की भी एक खास वजह है। दरअसल, 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। इसके बाद सूरज धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं, दुनिया का पहला योग विश्वविद्यालय इस देश में स्थापित हुआ था? 

सीएम योगी ने राज्यपाल के साथ किया योग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक साथ योग किया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने लोगों को इसके फायदों के बारे में बताया और दूसरे लोगों को भी इसके बारे में बताने की सलाह दी।

मथुरा में राजनाथ सिंह ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और अन्य ने योग किया। मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने योग सत्र में भाग लिया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में राजनयिकों के साथ योग किया।

जवानों ने 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर योग किया
सिक्किम के मुगुथांग सब-सेक्टर में आईटीबीपी के जवानों ने 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर योग किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया योग
योग शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, निजी जीवन और राजनीतिक जीवन में कितने लोग इसे रोजाना अपनाते हैं, लेकिन मैं हर दिन एक घंटा प्राणायाम व्यायाम करता हूं। स्वास्थ्य के लिए उचित विज्ञान और प्राणायाम जरूरी है। मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए नगर निगम प्रशासन को बधाई देता हूं। विदेशों में योग्य शिक्षकों की बहुत आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कई भारतीय विदेशों में योग सिखाते हैं, इसलिए यह रोजगार का साधन पैदा कर सकता है, अगर आप नियमित रूप से योग करेंगे तो आपको दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.