न्यूजीलैंड में बाढ़ से तबाही, जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द

चक्रवात व बाढ़ के कारण सवा लाख से अधिक लोग बेघर होकर सड़कों पर आ गए हैं। पेड़ गिरने से कई घर टूट गए हैं और भूस्खलन से कई घर बह गए हैं।

156

न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल भयावह स्थितियां उत्पन्न कर रहा है। चक्रवात के बाद अब बाढ़ न्यूजीलैंड के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बाढ़ से न्यूजीलैंड की एक तिहाई आबादी प्रभावित हुई है और स्थितियां सामान्य नहीं हो पा रही हैं।

हजारों घरों की बिजली गुल
चक्रवात गेब्रियल ने न्यूजीलैंड के कई द्वीपों में तबाही मचाई है। बड़े पैमाने पर बाढ़ के साथ भूस्खलन हुआ है। समुद्री लहरें उमड़ने से समुद्र तट पर अफरा-तफरी है। भारी बारिश और तेज हवा के कारण हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है। इस कारण विमान सेवाओं का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है और सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तूफान के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। चक्रवात के कारण आई बाढ़ अब देश के लिए नई मुसीबत बनकर उभरी है। बाढ़ से देश की एक तिहाई आबादी प्रभावित है और उनके लिए सामान्य जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है।

ये भी पढ़ें- कोयंबटूर कार धमाका, तमिलनाडु सहित इन राज्यों में एनआईए का छापा

हालात बद से बदतर
चक्रवात व बाढ़ के कारण सवा लाख से अधिक लोग बेघर होकर सड़कों पर आ गए हैं। पेड़ गिरने से कई घर टूट गए हैं और भूस्खलन से कई घर बह गए हैं। देश भर में सड़कें अवरुद्ध हो जाने के कारण आवाजाही प्रभावित हो गई है। उत्तरी द्वीप के सुदूर उत्तर और पूर्वी तट पर रहने वालों को तूफान का सर्वाधिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। हॉक्स बे, कोरोमंडल और नॉर्थलैंड जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हालात इस हद तक बदतर हो गए हैं कि हॉक्स बे के कुछ निवासियों को बचने के लिए बेडरूम की खिड़कियों से तैरकर बाहर आना पड़ा, क्योंकि उनके घरों में पानी भर गया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों की हवाई तस्वीरों में छतों पर फंसे लोग राहत के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.