संसद (Parliament) का बजट सत्र (Budget Session) कई मायनों में अहम उपलब्धि वाला रहा। वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) पर राज्यसभा (Rajya Sabha) में अब तक की सबसे लंबी 17.23 घंटे की बहस चली। इससे पहले वर्ष 1981 में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (Essential Services Maintenance Act) 1981 पर 16 घंटे 51 मिनट चर्चा हुई थी। राज्यसभा (Rajya Sabha) में मणिपुर (Manipur) में राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के कारण सदन की कार्रवाई (House Proceedings) सुबह 4 बजकर 2 मिनट तक चली।
लोकसभा में सबसे लंबा चला शून्य काल
लोकसभा में बृहस्पतिवार को सबसे लंबे शून्य काल का कीर्तिमान बना। करीब 5 घंटे चले सबसे लंबे शून्य काल में लोक महत्व के रिकॉर्ड 202 मुद्दे उठाए गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि पूरे सत्र में शून्य काल के दौरान 691 और नियम 370 के तहत लोक महत्व के 566 मुद्दे उठाए गए।इस दौरान 134 मौखिक प्रश्न पूछे गए। जबकि दूसरे चरण में मछुआरों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा हुई सदन में करीब 161 घंटे का कामकाज हुआ जो निर्धारित समय से 18 फीसदी अधिक था।
यह भी पढ़ें – Ram Navami: इफ्तार और ईद की इजाजत, लेकिन रामनवमी की अनुमति नहीं; जादवपुर यूनिवर्सिटी में ये कैसा नियम
राज्यसभा में अब तक की सबसे लंबी बहस
– 8 मई 1986 को मुस्लिम महिला तलाक पर अधिकारों का संरक्षण विधायक के लिए रात 1. 52 तक चली संसद।
– 29 दिसंबर 1986 को बोफोर्स तोपों की खरीद के मुद्दे पर चर्चा के लिए तड़के 3. 22 बजे तक चली कार्रवाई।
– 14 दिसंबर 1987 को न्यायमूर्ति ठक्कर आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए रात 1. 52 बजे तक संसद की बैठक चली।
– 11 मई 1988 को बोफोर्स पर संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए रात 12. 36 तक सदन चला।
– 12 अक्टूबर 1989 को सांप्रदायिक स्थिति पर 12. 52 बजे तक चर्चा हुई।
– 13 अक्टूबर को पंचायतों व नगर पालिकाओं से संबंधित सविधान संशोधन विधेयक पास कराने के लिए रात 12. 31 बजे तक चली कार्रवाई।
– तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर 4 जून 1991 को रात 1. 15 तक चर्चा हुई।
वक्फ संशोधन विधेयक पर कोई बाधा नहीं आई
केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमने वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस चर्चा के दौरान कोई भी व्यवधान नहीं हुआ।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community