उत्तर प्रदेश के विकास को लगेंगे पंख, पीएम मोदी करेंगे जीआईएस-2023 का शुभारंभ, जानें पूरा कार्यक्रम

राजधानी लखनऊ में जीआईएस-2023 का आगाज होगा। इस समिट के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।

186

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी शुक्रवार को तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपी जीआईएस)-2023 का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन समारोह (12 फरवरी) की मुख्य अतिथि होंगी। देश-दुनिया के निवेशकों के इस तीन दिवसीय महाकुंभ में 22 केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में डबल इंजन सरकार के विजन को साझा करेंगे।

पीएम मोदी एवं एवं यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का विवरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10.10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 10.30 बजे उनका यूपी जीआईएस-23 के आयोजन स्थल पर आगमन होगा। पीएम मोदी 10.30 से 10.47 बजे तक उद्घाटन और ग्लोबल ट्रेड शो को विजिट करेंगे। 10.47 से 10.50 बजे तक प्रदर्शनी का भ्रमण करेंगे। उसके बाद 10.50 से 10.53 बजे तक उद्योगपतियों और विशेष अतिथियों के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लेंगे। 10.55 बजे प्रधानमंत्री का वाल्मीकि मुख्य हाल में आगमन होगा।
10.55 से 11.00 बजे तक औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का स्वागत संबोधन होगा। 10.07 से 11.22 बजे तक इंडस्ट्री कैप्टन, मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, सुनील वाचानी, डेनियल बिर्चर का संबोधन होगा। 11.22 से 11.32 बजे तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। 11.32-11.40 बजे तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन होगा। 11.40-12.20 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12.20 समारोह स्थल से रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें- नड्डा ने जारी किया त्रिपुरा विस चुनाव के लिए संकल्प पत्र, सरकार की उपलब्धियों का भी किया जिक्र

ये मंत्री सरकार की नीतियों को कराएंगे अवगत
राजधानी लखनऊ में जीआईएस-2023 का आगाज होगा। इस समिट के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। अलग-अलग सत्रों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, कपड़ामंत्री स्मृति इरानी, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आदि सरकार की नीतियों से निवेशकों को अवगत कराएंगे।

ये हस्तियां करेंगी निवेशकों का प्रतिनिधित्व
रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी, टाटा संस के के चंद्रशेखरन, बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा जैसी हस्तियां निवेशकों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें 40 देशों के 400 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। विदेश से भी 7.12 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.