द कश्मीर फाइल्सः अब गैरभाजपा शासित ‘इस’ प्रदेश में भी उठी फिल्म को कर मुक्त करने की मांग

अब तक इस द कश्मीर फाइल्स को हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत भाजपा के शासन वाले प्रदेशों में ही कर मुक्त किया गया है। लेकिन अब अन्य पार्टी की सरकार वाले प्रदेशों में भी यह मांग जोर पकड़ रही है।

102

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स को राजस्थान सरकार को भी टैक्स फ्री करना चाहिए।

अब तक इस फिल्म को हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत भाजपा के शासन वाले प्रदेशों में ही कर मुक्त किया गया है। लेकिन अब अन्य पार्टी की सरकार वाले प्रदेशों में भी यह मांग जोर पकड़ रही है।

मुख्यमंत्री से किया यह अनुरोध
मंत्री ने 14 मार्च को ट्वीट कर कहा कि कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को बयां करने वाली फिल्म है। इसे देश के सभी नागरिकों को देखना चाहिए। मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनुरोध किया कि राजस्थान में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए।

इसलिए किया जाना चाहिए टैक्स फ्री
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित देश की कई राज्य सरकारों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है। ऐसे में राजस्थान सरकार को भी निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में हिंसा के शिकार होकर पलायन कर आए कश्मीरी पंडित राजस्थान में भी हैं। इसलिए उनके दर्द पर मरहम लगाने के लिए इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए ताकि जनता हकीकत जान सके।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.