RBI: क्या 50 रुपए के नोट होंगे बंद? जानिये आरबीआई का क्या है प्लान

50 रुपए के नोट बंद होने की खबरें आ रही हैं। लेकिन इस बारे में अब नई खबर है।

90
क्या बंद हो जाएंगे पुराने ₹50 के नोट? RBI की बड़ी घोषणा!
क्या बंद हो जाएंगे पुराने ₹50 के नोट? RBI की बड़ी घोषणा!

RBI:  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर वाले 50 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा। संजय मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में शक्तिकांत दास की जगह ली।

Maharashtra Politics: पूर्व विधायक राजन सालवी का शिवसेना यूबीटी के उपनेता पद से इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल

रिजर्व बैंक ने 12 फरवरी को जारी बयान में कहा कि केंद्रीय बैंक जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 50 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी करेगा। आरबीआई ने कहा, “इन नोटों का डिजाइन सभी तरह से महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 50 रुपये मूल्‍यवर्ग के नोटों के समान है।” रिजर्व बैंक की ओर से पूर्व में जारी 50 रुपए मूल्यवर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.