महाराष्ट्र में गठित होगा रिक्शा-टैक्सी चालक मालिक कल्याण निगम

97

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में बहुत जल्द ही रिक्शा-टैक्सी चालक- मालिक कल्याण निगम की स्थापना करने का संकेत दिया है। इस निगम के गठन के लिए पूर्व मंत्री उदय सामंत, पूर्व महापौर नरेश म्हस्के और सांसद श्रीकांत शिंदे को जिम्मेदारी दी गई है । इन लोगों की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री परिवहन और श्रम विभाग के तहत इस निगम की स्थापना करेंगे।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में साढ़े आठ लाख रिक्शा और 1 लाख 20 हजार टैक्सी हैं। निगम का गठन होने के बाद रिक्शा- टैक्सी ड्राइवरों को 60 साल बाद पेंशन दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इस निगम से जुड़ी महिलाओं तथा रिक्शा- टैक्सी ड्राइवरों की पत्नियों को प्रसव के दौरान सुविधा दी जाएगी। इन चालकों के लिए अलग अस्पताल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-26 जुलाई को मनाया जाएगा कारगिल दिवस : भाजपा

शिवसेना से जब एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ अलग हुए थे, उस समय शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने एकनाथ शिंदे पर पहले रिक्शा चालक होने तथा गुलाबराव पाटिल पर पहले पान की दुकान चलाने का तंज कसा था। बताया जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे दिल पर लिया है और इसी वजह से इस वर्ग के लिए अलग निगम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.