19 जुलाई का इतिहासः स्वतंत्रता के महानायक मंगल पाण्डेय की जयंती

स्वतंत्रता की लड़ाई का शंखनाद करने वाले अमर सेनानी मंगल पाण्डेय का जन्म 19 जुलाई, 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था।

103

देश-दुनिया के इतिहास में 19 जुलाई का अहम स्थान है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और बैंकों के राष्ट्रीयकरण के लिहाज से यह तारीख महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता की लड़ाई का शंखनाद करने वाले अमर सेनानी मंगल पाण्डेय का जन्म 19 जुलाई, 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ क्रांति की शुरुआत करते हुए 29 मार्च 1857 को बैरकपुर में अंग्रेजी अफसरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। मंगल पाण्डेय कलकत्ता की बैरकपुर छावनी में 34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री की पैदल सेना के सिपाही (नंबर 1446) थे। उन्हें अंग्रेज अफसरों पर गोली चलाने और उनपर हमला करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई।

अंग्रेजों के खिलाफ भड़क गया था गुस्सा
मंगल पाण्डेय को फांसी की सजा की खबर से तमाम छावनियों में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। इसे देखते हुए ब्रितानी सरकार ने तय समय 18 अप्रैल से 10 दिन पहले 08 अप्रैल को ही इस अमर बलिदानी को फांसी दे दी। मंगल पाण्डेय को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का पहला क्रांतिकारी माना जाता है। इसके अलावा देश के बैंकिंग इतिहास के लिए भी 19 जुलाई महत्वपूर्ण है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई, 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्जा था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में शुरू हुआ। इस समय तहत सात और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1545: अंग्रेजी युद्धपोत मैरी रोज सॉलेंट की लड़ाई के दौरान पोर्ट्समाउथ में डूबा। इसकी तलाश 1971 के बाद नहीं की गई।
1702: किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।
1763: ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के कटवा क्षेत्र में पराजित किया।
1848: न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।
1870: फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1900: फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली बार मेट्रो रेल चली।
1940: हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया।
1969: अपोलो यान द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्रांग और बज ऑल्ड्रिन ने चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।1969: भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
1974: क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।
1976: नेपाल में सागरमाथा पार्क की स्थापना।
1995ः रूस और चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘ संप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता।
2001: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफा।
2001: अफगानिस्तान में ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध।
2003: रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थांको अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004: दुनिया के सबसे बड़े दूरसंचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केंद्र से रवाना।
2005: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया।
2006ः लेबनान में इजरायली हमले में तीन भारतीय नागरिकों सहित 55 लोग मारे गए।
2007ः इराक में अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।2008: अमेरिका ने प्रशांत महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लंबी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

जन्म
1814ः रिवॉल्वर के आविष्कारक सैमुअल कोल्ट।
1827ः अमर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय।
1894ः बंगाल के प्रमुख मुस्लिम नेता ख्वाजा नजीमुद्दीन।
1900ः छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के नेता साहित्यकार खूबचंद बघेल।
1909ः मलयालम कवयित्री नालापत बालमणि अम्मा।
1925ः भारत के प्रमुख राजनेता दिनेश सिंह। वह छह बार सांसद रहे।
1938ः भारत के भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर।
1948: भारत के 29वें चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर।
1948: मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री राधाबिनोद कोइजाम।
1956: भारतीय कानूनी सलाहकार जिया मोदी।

निधन
1963: संविधान सभा की सदस्य एनी मसकैरिनी।
2018: हिंदी के प्रमुख साहित्यकार और गीतकार गोपालदास नीरज

दिवस
मंगल पाण्डेय जयंती

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.