Sambhal: मोहल्ला खग्गू सराय के शिव मंदिर में 46 साल बाद हुआ जलाभिषेक, जानें क्यों इतने वर्षों से बंद था शिवालय

86

Sambhal: उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल के थाना नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 46 साल बाद बुधवार को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक हुआ। 26 फरवरी की सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद भक्तों और कांवड़ियों को आवागमन प्रारम्भ हो गया, जो दोपहर तक क्रमबद्ध जारी रहा।

शिवभक्तों ने बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन अधिकारी मौजूद रहे।

1978 के दंगों के बाद से था बंद
प्राचीन शिव मंदिर में 1978 के दंगों के बाद ताला लग गया था। यहां अच्छी संख्या में रह रही हिंदू आबादी शहर के अलग-अलग हिस्सों में धीरे-धीरे पलायन कर गई थी। इसके बाद यह क्षेत्र पूरी तरह से मुस्लिम बाहुल्य हो गया तो मंदिर में पूजा पाठ भी बंद हो गया था। 14 दिसम्बर को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई को इस बंद मंदिर की जानकारी हुई थी। डीएम और एसपी के निर्देश पर मंदिर के ताले खोले गए थे और सफाई कराई गई थी। इस मंदिर के आसपास जो अतिक्रमण हो गया था, वह भी हटा दिया गया था।

Delhi नगर निगम के सदन की ‌बैठक‌ अवैध? दिल्ली भाजपा ने सवाल उठाते हुए की ये मांग

हाल ही में मिली थी जलाभिषेक की अनुमति
आज 46 साल बाद प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बीते दिनों इस मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की अनुमति मिलने के बाद भक्तों में भारी उत्साह छा गया था। 26 फरवरी की सुबह साढ़े पांच बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया व मन्नत मांगी ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.