पटना सहित कई शहरों में गिरा तापमान

मौसम विभाग पटना के मुताबिक आज यानी 20 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है।

756

 प्रदेश में मौसम तेजी से करवट बदलने लगा है। कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी पटना समेत भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा में तापमान में कमी आई है जिसकी वजह से सोमवार को छठ पूजा के अंतिम दिन लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मौसम विभाग पटना के मुताबिक आज यानी 20 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। वहीं भागलपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है अधिकतम यहां भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Silkyara Tunnel Accident: प्रधानमंत्री ने ली सीएम धामी से जानकारी, जानें मजदूरों का हाल

बेगूसराय में  न्यूनतम तापमान 18 डिग्री
मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस है। बेगूसराय में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 31 डिग्री तक है। वहीं दरभंगा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 31 डिग्री तक है। गया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में बारिश की संभावना फिलहाल न के बराबर है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। छठ पूजा के सुबह लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस ठंड ने छठ व्रतियों की मुश्किलें थोड़ी सी जरूर बढ़ा दी लेकिन महापर्व के उल्लास में लोगों का इसका पता नहीं चला।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.