Thane: दिवा में कजरी महोत्सव की धूम, उत्तर भारतीयों ने उठाया लोक गीतों का आनंद

ठाणे के दिवा में आयोजित कजरी महोत्सव में भाजपा नेता ठाणे शहर संदीप लेले की विशेष उपस्थिति रही। महोत्सव में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग पहुंचे और लोकगीतों का आनंद उठाया।

418

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दिवा शहर में हाल ही में कजरी महोत्सव की धूम रही। यहां पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग पहुंचकर लोकगीतों का आनंद उठाया। यह कार्यक्रम भाजपा दिवा शहर उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से दिवा पूर्व आगासन रोड, ग्लोबल स्कूल के बगल स्थित अवधूत हाल में आयोजित किया गया था।

15 August: लाल किले की प्राचीर से 11वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानिये कैसी है तैयारी

ठाणे के दिवा में आयोजित कजरी महोत्सव में भाजपा नेता ठाणे शहर संदीप लेले की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर हुई। लोकप्रिय गायक सुरेश शुक्ला ने जहां कजरी गीत गाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया, वहीं, लोकप्रिय कजरी गायिका शीलू श्रीवास्तव ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का दिल जीत लिया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर अतिथि के तौर पर भाजपा ठाणे जिलाध्यक्ष संजय वाघुले, रोशन भगत, समीर चव्हाण, सतीश केलसीकर, ओम शिव कांवरिया, इंदजीत शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कल्याण जिला महासचिव नंदू परब, भाजपा दिवा मंडल अध्यक्ष सचिन भोईर, विनोद भगत, विजय भोईर ,नरेश पवार, अशोक पाटिल, गणेश भगत, दिलीप भोईर ,अजय सिंह पंकज सिंह ने की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.