Exports: देश का निर्यात मई में 9 प्रतिशत बढ़ा, हुआ ‘इतना’ अरब डॉलर

देश का वस्तु निर्यात मई में नौ फीसदी बढ़ गया है। यह एक साल पहले की समान अवधि में 34.95 अरब डॉलर रहा था। इससे पिछले महीने अप्रैल, 2024 में निर्यात एक फीसदी बढ़कर 35 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।

121

Exports: आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश का वस्तु निर्यात मई में नौ फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हो गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 34.95 अरब डॉलर रहा था। इससे पिछले महीने अप्रैल, 2024 में निर्यात एक फीसदी बढ़कर 35 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।

नौ प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर
वाणिज्य एवं उदयोग मंत्रालय ने 14 जून को जारी एक बयान में बताया कि वस्तु निर्यात मई में नौ फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हो गया है, जो एक साल पहले समान अवधि में 34.95 अरब डॉलर रहा था। आयात 7.7 फीसदी बढ़कर 61.91 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो मई 2023 में 57.48 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। इस दौरान व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) 23.78 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

आयात भी बढ़ा
आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-मई के दौरान निर्यात 5.1 फीसदी बढ़कर 73.12 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। आयात भी 8.89 फीसदी बढ़कर 116 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

G7 Summit: बिडेन की शर्मनाक ग़लतियां, मेलोनी को ‘सलामी’ देने से लेकर अजीब तरीके से ‘भटकने’ तक

मई महीना उत्कृष्ट
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि निर्यात की दृष्टि से मई महीना उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह प्रवृत्ति आगे जारी रहेगी। बर्थवाल ने कहा कि मई 2024 के लिए भारत का कुल निर्यात (वस्तुएं और सेवाएं संयुक्त) 68.29 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो मई 2023 की तुलना में 10.25 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। मई 2024 के लिए कुल आयात (वस्तुएं और सेवाएं संयुक्त) 79.20 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो मई 2023 की तुलना में 7.95 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.