Har Ghar Tiranga देशव्यापी अभियान कल से होगा शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’मन के बात’ कार्यक्रम में ’हर घर तिरंगा’ अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

396

Har Ghar Tiranga: केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 8  को देशवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी अपलोड करें। इसके साथ सोशल मीडिया की डिस्पले पिक्चर के रूप में तिरंगा लगाएं।

दो साल से अपार सफलता
नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले दो सालों से इस अभियान को आपार सफलता मिली है। साल 2022 में इस अभियान की शुरुआत में 6 करोड़ लोगों ने तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड की थी। साल 2023 में यह संख्या 10 करोड़ थी। इस साल प्रधानमंत्री के आह्वान पर इसकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

200 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कल से यानि 9 अगस्त से देश भर में 200 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ 13 अगस्त को सभी सांसद भारत मंडपम से ध्यानचंद स्टेडियम तक बाइक रैली निकालेंगे। देश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। लोगों में देश प्रेम की भावना को मजबूत करने और तिरंगा के बारे में जानकारी देने के लिए राज्य स्तर पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए सभी राज्यों को चिट्ठी लिखी गई है औऱ सभी राज्यों ने इसमें भागीदारी करने में रुचि दिखाई है।

70 प्रतिशत तिरंगा महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित
तिरंगे के उत्पादन से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि देश के घरों पर लहराए जा रहे कुल तिरंगे में 70 प्रतिशत तिरंगा महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाया जा रहा है। राज्य सरकारों ने बताया कि तिरंगा बनाने में जुटी स्वयं सहायता समूह आजादी के जश्न मनाने से जुड़ी कई चीजें तैयार कर रही हैं। इससे वे सशक्त होने के साथ साथ तिरंगे के महत्व को भी बखूबी समझ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Paris Olympics-2024: अमन सेहरावत ने फिर जगाई कुश्ती में भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीद, सेमीफाइनल में पहुंचे

पीएम ने किया था आह्वान
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’मन के बात’ कार्यक्रम में ’हर घर तिरंगा’ अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों को तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी ’हर घर तिरंगा’ अभियान के वेबसाइट पर अपलोड करने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों से सुझाव भी भेजने का आग्रह किया है जिसे वे 15 अगस्त के अपने भाषण में शामिल करेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.